सुशासन तिहार में पुरोहित बने सीएम विष्णुदेव साय, चौपाल में बच्चे का किया नामकरण संस्कार

Arun Tiwari | May 04, 2026, 19:24 IST
Share
cm-vishnu-dev-sai-suashasan-tihar-naming-ceremony
cm-vishnu-dev-sai-suashasan-tihar-naming-ceremony

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण करते हुए कबीरधाम के गांवों में योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम कमराखोल में एक नवजात बच्चे का नामकरण संस्कार किया, जहां गांववाले उत्सव के माहौल में शामिल हुए।

Raipur. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार में औचक निरीक्षण कर गांव के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। वे चौपाल लगाकर लोगों से योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। सोमवार को सीएम पुरोहित की भूमिका में नजर आए। चौपाल में उन्होंने एक नवजात बच्चे का नामकरण संस्कार किया। सीएम ने बच्चे का नामकरण किया तो चौपाल नामकरण संस्कार के उत्सव में बदल गई।

बच्चे का नामकरण संस्कार :

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल पहुंचे। आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर उन्होंने गांववालों के साथ चौपाल लगाई। इसी दौरान ग्राम की निवासी ऋषि बघेल अपने एक माह के नवजात शिशु को गोद में लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं। बघेल ने सीएम से कहा कि वे उनके बच्चे का नामकरण कर दें। सीएम ने बच्चे के जन्म दिवस के बारे में जानकारी ली। माता बघेल ने बताया कि बालक का जन्म रविवार के दिन हुआ है। सीएम नामकरण संस्कार उत्सव के पुरोहित की भूमिका में आ गए। सीएम ने बच्चे का नाम रविशंकर रखा। सीएम के नामकरण संस्कार के बाद उत्सव मनाया गया।

मिस्त्री भी बने सीएम :

मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में पहुंचे। निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल औपचारिक समीक्षा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि वे उस प्रक्रिया का हिस्सा भी बने जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करती है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘रानी मिस्त्री’ के रूप में कार्य कर रहीं श्रमिक महिलाओं के बीच जाकर कुछ समय उनके साथ ईंट जोड़ाई में हाथ बँटाया। इसी दौरान श्रमिक संगीता ने मुख्यमंत्री से कहा कि ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए, मसाला बढ़िया से डालिए। इसके बाद सीएम ने कुछ देर तक ईंटों की जुड़ाई की।

अधिकारियों को निर्देश :

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जनता के साथ मिलकर धरातल पर साकार करना है। उन्होंने कहा कि जब शासन और जनता के बीच संवाद होता है तभी विकास की प्रक्रिया प्रभावी और स्थायी बनती है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों और श्रमिकों के लिए पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।cm sai

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार का आगाज; गांवों और शहरों में लगेंगे समाधान शिविर, CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

पूर्व MLA का सुशासन तिहार में हंगामा... BJP नेताओं को चूड़ियां पहनने बोलीं

Chhattisgarh में सुशासन तिहार के मौके पर अफसर पर भड़के सीएम साय | दी सख्त चेतावनी

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के नाम पर गबन, जांच तेज

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • कबीरधाम
  • नामकरण
  • cm sai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती