CCPL के फाइनल में दोनों टीमें बनीं चैंपियन, सीएम विष्णुदेव साय ने सौंपा कप
Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 09:27 IST
ccpl
सीसीपीएल फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें संयुक्त रूप से विजेता रहीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर और राजनांदगांव की टीम के कप्तान को कप सौंपा।
नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL 2025) का फाइनल हुआ। खास बात ये है कि फाइनम मुकाबले में एक नहीं बल्कि 2 टीमें रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स विजेता रहीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों टीमों के कप्तान को संयुक्त रूप से ट्रॉफी सौंपी, इसके साथ ही CCPL का समापन हो गया।
फाइनल मुकाबले में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स आमने-सामने भिड़ने वाले थे, लेकिन बारिश के कारण फाइनल रद्द करना पड़ा। इसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। रायपुर राइनोस के कप्तान अमनदीप खरे और राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल को सीएम विष्णुदेव साय ने कप सौंपा।
CCPL 2025 का आयोजन 6 जून से 15 जून तक किया गया था। इस सीजन के माध्यम से कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ क्रिकेट के नए सितारे बनकर उभरे हैं। राज्य क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
![fe408c1c-10c]()
![9ace84b1-9d8]()
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के सीजन-2 के समापन में प्रदेश के खेल मंत्री टंकराम वर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बलदेव सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और हजारों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
बारिश में भी इतने लोग पहुंचे ये गर्व की बात: सीएम साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सीसीपीएल जैसे आयोजन राज्य के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए सौभाग्य की बात है कि इस स्तर का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। बारिश के बीच भी इतने लोग आए ये गर्व की बात है।
आज शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी एवं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला जी के साथ सम्मिलित हुआ।
बारिश की वजह से सीसीपीएल… pic.twitter.com/FD63PRaOMw
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 15, 2025
10 दिन के टूर्नामेंट में 6 टीमों ने दिखाया दम
fe408c1c-10c
- रायपुर राइनोस
- राजनांदगांव पैंथर्स
- रायगढ़ लायन्स
- बस्तर बाइसन्स
- बिलासपुर बुल्स
- सरगुजा टाइगर्स
BCCI उपाध्यक्ष समेत ये लोग रहे मौजूद
9ace84b1-9d8
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के सीजन-2 के समापन में प्रदेश के खेल मंत्री टंकराम वर्मा, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया, बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बलदेव सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और हजारों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA