छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की तारीख, अब 4 फरवरी तक धान बेच सकेंगे किसान

Rahul Garhwal | Jan 31, 2024, 01:49 IST
Share
छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की तारीख, अब 4 फरवरी तक धान बेच सकेंगे किसान
छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की तारीख, अब 4 फरवरी तक धान बेच सकेंगे किसान

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाई। अब किसान 4 फरवरी तक धान बेच सकेंगे।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख 4 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकॉर्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए ये संवेदनशील फैसला लिया है।

पहले 31 जनवरी तक की जानी थी धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी थी। इसमें सिर्फ 1 दिन बचा है। अब सीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 4 फरवरी तक धान खरीदने के निर्देश दिए हैं। शनिवार और रविवार को भी उपार्जन केंद्रों में सामान्य दिनों की तरह धान खरीदी होगी। आमतौर पर लेखा-मिलान के लिए शनिवार और सामान्य अवकाश की वजह से रविवार को खरीदी बंद रहती है।

अब तक 138.78 मीट्रिक टन धान खरीदी

किसान प्रतिनिधियों और संगठनों ने सीएम के धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री का ये संवेदनशील फैसला है। 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के बदले किसानों को 28 हजार 708 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी
  • Chhattisgarh paddy purchase
  • paddy purchase date extended
  • CM Vishnudev says
  • paddy purchase in Chhattisgarh till 4th February
  • धान खरीदी की तारीख बढ़ी
  • छत्तीसगढ़ में 4 फरवरी तक धान खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज