अपने लोगों पर दर्ज केस खत्म करेगी विष्णुदेव साय सरकार , कांग्रेस ने भी ऐसा ही किया था

Marut raj | Aug 08, 2024, 23:35 IST
Share
CM Vishnudev Sai government will end political cases the sootr
CM Vishnudev Sai government will end political cases the sootr

जिन केसों को वापस लिया जाना हैं वे विरोध प्रदर्शन, धरना, रैली के दौरान दर्ज हुए हैं। इसी तरह के केस कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट ने वापस लिए थे।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार राजनीतिक मामलों में दर्ज FIR समाप्त करेगी। इसे लेकर गुरुवार 8 अगस्तर को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। मंत्री परिषद की उपसमिति की इस बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज केसों पर चर्चा की गई।

विरोध प्रदर्शन, धरना, रैली के दौरान हुए केस दर्ज

बैठक में मंत्री परिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। बैठक में विभिन्न जिलों से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित 137 दर्ज प्रकरणों में से 46 केसों की समीक्षा की गई। इन मामलों को खत्म किया जा सकता है।

उपसमिति की रिकमंडेशन को कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। इसके बाद सरकार फैसला करेगी। माना जा रहा है कि जो केस खत्म किए जाएंगे, उनमें से अधिकांश भाजपा के लोगों पर हैं। विरोध प्रदर्शन, धरना, रैली के दौरान ये केस दर्ज हुए हैं।

ज्ञात हो कि राजनीतिक प्रकरणों की वापसी की प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल में भी हुई थी। उस समय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की समिति ने 37 राजनीतिक प्रकरणों में से 21 को खत्म करने की सहमति बनाई। इनमें से अधिकांश केस सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट ने खत्म कर दिए थे।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय का फैसला
  • CM Vishnudev Sai statement
  • सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई