छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगी नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी, समारोह के लिए 3 मंच, 1 हजार जवान सुरक्षा में तैनात

Rahul Garhwal | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगी नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी, समारोह के लिए 3 मंच, 1 हजार जवान सुरक्षा में तैनात
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगी नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी, समारोह के लिए 3 मंच, 1 हजार जवान सुरक्षा में तैनात

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। समारोह के लिए 3 मंच तैयार किए गए हैं और 1 हजार जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 13 दिसंबर को ताजपोशी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। ये समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

तैयारियां लगभग पूरी, नवनिर्वाचित विधायकों ने लिया जायजा

नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में हुई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार टंकराम वर्मा ने भी समारोह स्थल पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

समारोह के लिए 3 मंच बनाए गए

नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण समारोह के लिए 3 विशाल मंच बनाए गए हैं। बीजेपी के अनुसार बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा। एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों और दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथ ग्रहण को देख सकें, इसके लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है।

1 हजार से ज्यादा जवान देखेंगे सुरक्षा व्यवस्था

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से ज्यादा लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 1 हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Tags:
  • Chhattisgarh Chief Minister
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • cm Vishnudev Sai oath ceremony
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण समारोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज