महिला समूहों से लोन के नाम पर कमीशन वसूली

Krishna Kumar Sikander | May 01, 2025, 15:39 IST
Share
Commission collected from women groups in the name of loan the sootr
Commission collected from women groups in the name of loan the sootr

छत्तीसगढ़ के मरवाही विकासखंड में महिला समूहों से लोन के नाम पर कमीशन की वसूली की गई। कस्टमर इन्फॉर्मेशन फाइल (सीआईएफ) के एवज में उनसे कमीशन लिया गया। एक लोन पर 5000, 3000 और 2000 रुपये तक के कमीशन वसूले गए।

छत्तीसगढ़ के मरवाही विकासखंड में महिला समूहों से लोन के नाम पर कमीशन की वसूली की गई। कस्टमर इन्फॉर्मेशन फाइल (सीआईएफ) के एवज में उनसे कमीशन लिया गया। एक लोन पर 5000, 3000 और 2000 रुपये तक के कमीशन वसूले गए। वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन (एफएलसीआरपी) की सक्रिय महिला समूह की महिलाओं का आरोप है कि कमीशन की यह राशि संकुल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी मरावी, पीआरपी कुनैनी सोनवानी और अन्य द्वारा ली गई।

ये खबर भी पढ़ें... सुशासन पर्व में विराट कोहली से मिलने की अनोखी मांग

जनदर्शन में दर्ज कराई शिकायत

जिले की वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन (एफएलसीआरपी) आरबी की सक्रिय महिला शक्ति समूह की सदस्य बेलपत सिंह, कौशल्या, रामकली, पुष्पा, फूलमती और निशा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई। इन महिला समूहों की सदस्यों ने बीपीएम प्रभारी वंदना पैकरा, पीआरपी कुनैनी सोनवानी और संकुल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी मरावी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस शिकायत की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने एसडीएम की उपस्थिति में जनपद पंचायत मरवाही के सभा कक्ष में जांच की। जांच में महिला समूहों के आरोप सही पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें... जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में NSS प्रभारी गिरफ्तार

आरोपियों पर की गई कार्रवाई

समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जनपद पंचायत मरवाही के सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संजीवनी महिला आजीविका संकुल संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी मरावी को पद से हटा दिया गया। साथ ही नया अध्यक्ष चुनने के लिए संकुल संगठन की बैठक बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा अन्य आरोपी पीआरपी कुनैनी सोनवानी समेत जिले के सभी पीआरपी को जांच समिति की अनुशंसा पर संबंधित संकुल से हटाकर अन्य विकासखंडों में स्थानांतरित किया गया। सहायक विकास विस्तार अधिकारी वंदना पैकरा को प्रभारी बीपीएम (एनआरएलएम) के प्रभार से मुक्त किया गया, और एपीओ मनरेगा समीर ध्रुव को बीपीएम का प्रभार सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस

जिला प्रशासन का धन्यवाद

महिला समूहों से कमीशन वसूली के बाद प्रशासन ठोस कदम उठाते हुए समूह की राशि विधिवत खाते में पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले पर महिला समूहों ने खुशी जताई और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र वैद्य ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कटौती या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... जवानों ने नक्सलियों का गढ़ रही पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा

Commission | Collection | domestic women group in chhattisgarh | Loan | marvahi | Gaurela-Pendra-Marvahi News | महिला समूह का लोन | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही न्यूज़

Tags:
  • Gaurela-Pendra-Marvahi News
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही न्यूज़
  • Collection
  • domestic women group in chhattisgarh
  • Loan
  • कमीशन
  • Commission
  • marvahi
  • मरवाही
  • महिला समूह का लोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती