छत्तीसगढ़ में बागी विधायक पर कांग्रेस की कार्रवाई, अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित
Chandresh Sharma | Oct 27, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में बागी विधायक पर कांग्रेस की कार्रवाई, अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित
कांग्रेस ने बागी विधायक के खिलाफ सख्ती दिखाई है। कांग्रेस पार्टी ने अंतागढ़ से बागी बनकर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायक अनूप नाग को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
RAIPUR. कांग्रेस ने बागी विधायक के खिलाफ सख्ती दिखाई है। कांग्रेस पार्टी ने अंतागढ़ से बागी बनकर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायक अनूप नाग को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने अनूप नाग को पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निष्कासन आदेश जारी कर दिया है। 6 वर्षों के लिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी से टिकट न मिलने के बाद अपनाया बागी रवैया
कांग्रेस पार्टी ने जिन विधायक का टिकट काटा है, उनमें अनूप नाग का नाम भी शामिल है। अंतागढ़ से टिकट नहीं देते हुए पार्टी ने रूप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अनूप नाग ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ साथ नामांकन फार्म भी खरीद लिया। अनूप नाग के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक करवाई मानते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
![WhatsApp Image 2023-10-27 at 3.00.18 PM.jpeg]()
कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी
बता दें कि टिकट वितरण के बाद करीब 300 कांग्रेसी अपने पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज चुके हैं। त्याग पत्र देने वालों में पीसीसी मेंबर, ब्लॉक अध्यक्ष, जनपद सदस्य और महिला कांग्रेस की नेत्रियां भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों ने पार्टी पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता समेत 29 कांग्रेसियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा था। इन सब घटनाक्रमों को देखते हुए कांग्रेस को भारी नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
पार्टी से टिकट न मिलने के बाद अपनाया बागी रवैया
कांग्रेस पार्टी ने जिन विधायक का टिकट काटा है, उनमें अनूप नाग का नाम भी शामिल है। अंतागढ़ से टिकट नहीं देते हुए पार्टी ने रूप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अनूप नाग ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ साथ नामांकन फार्म भी खरीद लिया। अनूप नाग के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक करवाई मानते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
WhatsApp Image 2023-10-27 at 3.00.18 PM.jpeg
कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी
बता दें कि टिकट वितरण के बाद करीब 300 कांग्रेसी अपने पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज चुके हैं। त्याग पत्र देने वालों में पीसीसी मेंबर, ब्लॉक अध्यक्ष, जनपद सदस्य और महिला कांग्रेस की नेत्रियां भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों ने पार्टी पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता समेत 29 कांग्रेसियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा था। इन सब घटनाक्रमों को देखते हुए कांग्रेस को भारी नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari