CG Politics : भाजपा नेता के मौत की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, जल्द करेंगे आंदोलन!

Kanak Durga Jha | Sept 01, 2024, 14:51 IST
Share
Congress formed committee investigate death BJP leader
Congress formed committee investigate death BJP leader

भाजपा नेता की मौत के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को सियासी तौर पर घेरने के लिए जांच दल का गठन किया है। इसके साथ ही, कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन कर सकती है।

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की मौत को लेकर सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां पूर्व सांसद छाया वर्मा मौत की खबर सुनकर भाजपा नेता के घर पहुंची वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मामले की जांच करने के लिए समिति का गठन किया। कांग्रेस ने मामले में बीजेपी सरकार को सियासी तौर पर घेरने के लिए जांच दल का गठन किया है। इसके साथ ही, कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन कर सकती है।

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

दरअसल, धरसींवा के रेलवे ट्रैक पर पर भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल की सिर कटी लाश मिली थी। जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने बताया कि संतोष पटेल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। इस मौत से प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई। कांग्रेस द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच समिति में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को संयोजक बनाया गया है। इस समिति में कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव, राज्यसभा की पूर्व सदस्य छाया वर्मा और धरसींवा की पूर्व विधायक अनिता शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कांग्रेस की बैठक

मामले में कांग्रेस ने अहम बैठक भी की। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल हुए। शनिवार को धरसींवा में हुई बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा, मृतक के परिजन और पटेल मरार समाज के लोग भी शामिल हुए।

प्रशासन पर कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि आत्महत्या करने वाले संतोष पटेल के परिजनों से मारपीट करने वाले लोग शराब कोचिया थे और घटना के बाद मृतक ने कई जगह न्याय की गुहार लगाई थी। न्याय न मिलने के बाद संतोष पटेल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। इस घटना के संबंध में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • Chhattisgarh politics
  • Chhattisgarh BJP-Congress
  • cg bjp
  • Chhattisgarh Politics News
  • Chhattisgarh politics रायपुर न्यूज
  • CG Politics
  • cg bjp govt
  • cg political news
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP governemnt
  • chhattisgarh BJP Govt
  • भाजपा नेता की मौत
  • भाजपा नेता ने की आत्महत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज