बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, महासमुंद में राशि त्रिभुवन ने JCCJ से खरीदा नामांकन, अब मुकाबला त्रिकोणीय !

The Sootr CG | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, महासमुंद में राशि त्रिभुवन ने JCCJ से खरीदा नामांकन, अब मुकाबला त्रिकोणीय !
बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, महासमुंद में राशि त्रिभुवन ने JCCJ से खरीदा नामांकन, अब मुकाबला त्रिकोणीय !

महासमुंद में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज राशि त्रिभुवन ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी से नामांकन पत्र खरीदा है।

MAHASMUND. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद नाराज नेताओं की बगावत का शोर थमते नहीं दिख रहा है। बागी नेता अब दोनों ही प्रमुख दलों के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। बगावत और विरोध कांग्रेस के लिए महासमुंद में भी भारी पड़ सकता है। कांग्रेस में टिकट वितरण से नाराज राशि त्रिभुवन महिलांग ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) से नामांकन पत्र खरीदा है। अब तक महासमुंद सीट पर बीजेपी, कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी, लेकिन अब राशि त्रिभुवन की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय बनते दिख रहा हैं।

टिकट नहीं से दिग्गज नाराज, बगावत में बदली मायूसी

छत्तीगसढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में महामंथन के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई पर इस महामंथन से निकलकर आए सत्तारूढ़ दल के बागियों ने अब मुश्किलें खड़ी करना शुरू कर दिया है। जिस तरह से प्रदेश में 22 विधायकों की टिकट पर कैंची चली साथ ही जितने बड़ी तादात में सभी क्षेत्रों में दिग्गजों ने दावेदारी की पर टिकट नहीं मिलने से मायूसी हाथ लगी अब ये मायूसी बगावत में बदल गई है। इसका एक उदाहरण महासमुंद सीट पर भी नजर आया जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी से राशि त्रिभुवन महिलांग ने नामांकन खरीदकर ताल ठोक दी है।

राशि त्रिभुवन महिलांग का सियासी सफर

बता दें कि डेढ़ साल पहले कांग्रेस शामिल हुईं राशि त्रिभुवन महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष बनी, इससे पहले साल 2019 के नगर पालिका चुनाव में राशि महिलांग पार्षद चुनी गई। यहां बीजेपी को बहुमत होने के बावजूद 2022 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और 8 पार्षदों को अपने समर्थन में लेकर बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाई, इसके साथ ही नगर पालिका की राजनीति में उलटफेर करते हुए अध्यक्ष बन गई। राशि त्रिभुवन महिलांग साल 2009 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर स्वाभिमान मंच के बैनर तले नगर पालिका चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनी। इसके बाद साल 2012 में बीजेपी में शामिल हुई और 2014 में बीजेपी के टिकट पर नगर पालिका चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर राशि नाराज

बता दे महासमुंद की नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने दावेदारी की करते हुए कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हे निशाना हाथ लगी, जिसके बाद उन्होने नाराज होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से नामांकन खरीदा लिया। अब देखना होगा कि राशि त्रिभुवन महिलांग की बगावती तेवर कांग्रेस के लिए कितना नुकसान दायक होगा। राशि त्रिभुवन का कहना है कि कार्यकर्ता और समर्थकों का दवाब हैं इसके चलते नाम निर्देशन फार्म लिया गया है। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर का कहना है सारी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाएगा।

राशि की एंट्री ने बिगाड़े समीकरण

महासमुंद सीट से मौजूदा विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस ने डॉ. रश्मि चंद्राकर पर भरोसा जताया है। अब राशि महिलांग के बागी तेवर ने कांग्रेस के समीकरण को बिगाड़ दिया है। कमोवेश यही स्थिति सरायपाली सीट पर भी देखने को मिल रही है। अब कांग्रेस के बड़े नेता डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए है। अब देखना होगा कि आखिर कांग्रेस अपने बागियों को कैसे मनाएगी।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Mahasamund Assembly seat
  • Rashi Tribhuvan Mahilang
  • Congress candidate Dr. Rashmi Chandrakar
  • महासमुंद विधानसभा सीट
  • राशि त्रिभुवन महिलांग
  • कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज