छत्तीसगढ़ कांग्रेस बुधवार को तय करेगी अपना नेता प्रतिपक्ष, ओबीसी समाज से होने की संभावना
Jitendra Shrivastava | Dec 12, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस बुधवार को तय करेगी अपना नेता प्रतिपक्ष, ओबीसी समाज से होने की संभावना
कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक बुधवार 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे राजीव भवन में आयोजित की गई है।
गंगेश द्विवेदी RAIPUR. कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक बुधवार 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे राजीव भवन में आयोजित की गई है। इस बैठक में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे। इस बैठक में तय होगा कि कांग्रेस विधायक दल को विधानसभा में कौन लीड करेगा।
नेता प्रतिपक्ष कौन?
छत्तीसगढ़ को अपना पहला आदिवासी सीएम विष्णुदेव साय के रूप में मिल गया है। अब कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले समीकरण था कि जो सीएम बनेगा उसके आधार पर नेता प्रतिपक्ष चुना जाएगा। अब आदिवासी सीएम बनने के बाद चर्चा है कि कांग्रेस ओबीसी नेता प्रतिपक्ष चुनेगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा, डॉ चरणदास महंत, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल और दलेश्वर साहू और भोलाराम साहू का नाम शामिल है। इसी तरह अगर प्रतिपक्ष की कमान महिला को सौंपा गया तो अनिला भेड़िया भी पहली पसंद हो सकती है।
35 में से 14 पहली बार पहुंचे विधानसभा
कांग्रेस के 35 विधायकों में 14 पहले बार सदन पहुंचे है। ऐसे में कांग्रेस के विकल्प नहीं है।खुद पूर्व सीएम और पाटन विधायक भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल की अगुवाई करें इसकी संभावना कम ही है। अगर बड़े नेता इस पद पर दिलचस्पी नहीं दिखाते तो दूसरी बार विधायक बनने वालों को भी पद पर बिठाया जा सकता है।
नंदकुमार साय थे पहले नेता प्रतिपक्ष
सन 2000 में जब राज्य बना तो पहले नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय को बनाया गया था। नंदकुमार साय का पूरा राजनीतिक करियर बीजेपी में रहा। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया था। इसके बाद 2003 में बीजेपी की सरकार बनी सीएम डॉ. रमन सिंह बने और उस समय नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा को बनाया गया था। बीजेपी के दूसरे टर्म यानी 2008 में नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे थे। बीजेपी के तीसरे टर्म यानी 2013 में सीएलपी टीएस सिंहदेव बने थे। 2018 में धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था, लेकिन चुनाव के एक साल पहले कौशिक को हटाकर 2022 में नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman