कांग्रेस न्याय यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता, मंच पर लगे नेताओं के बैनर-पोस्टर को फाड़े
Kanak Durga Jha | Oct 01, 2024, 11:59 IST
Congress workers clashed each other during Nyay Yatra
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने मंच पर लगे पोस्टर-बैनर को फाड़ दिया।
Congress Nyay Yatra In Chhatgtisgarh : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने मंच पर लगे पोस्टर-बैनर को फाड़ दिया। दरअसल, मच पर न्याय यात्रा में शामिल नेताओं के बैनर-पोस्टर लगे हुए थे। पोस्टर में पूर्व विधायक शकुंतला साहू की तस्वीर भी छपी थी। लेकिन, कुछ कार्यकर्ताओं ने शकुंतला की तस्वीर को तिरंगे झंडे से ढक दिया।
ये खबर भी पढ़िए...30 गांव के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर इन्स्टॉल कराया एप
तिरंगे झंडे से शकुंतला की तस्वीर को ढक देने से उनके समर्थक भड़क गए। इसके बाद मंच पर लगे बैनर-पोस्टर को समर्थकों ने फाड़ दिया। इसी दौरान अन्य समर्थन इसका विरोध करने लगे और कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए। बता दें कि पांचवें दिन यानी आज सारागांव से यात्रा शुरू होगी और सड्डू में खत्म होगी। यात्रा के समापन में सचिन पायलेट भी शामिल होंगे।
मौके का फायदा उठाते हुए बीजेपी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर तंज कसा। बीजेपी नेताओं ने कहा कि - कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है। कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के बैनर-पोस्टर फाड़ रहे हैं। बता दें कि यह न्याय यात्रा दीपक बैज ने निकाली है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के तर्ज पर दीपक बैज ने यात्रा निकाली है।
बैज की न्याय यात्रा का पार्टी के दिग्गज नेताओं ने समर्थन किया है। न्याय यात्रा में शामिल होने पार्टी के दूसरे राज्य के दिग्गज नेता भी आ रहे हैं। न्याय यात्रा में बैज के साथ मोहन मरकाम, अनीता योगेंद्र शर्मा, छाया वर्मा, चरणदास महंत, ज्योत्सना महंत सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस की न्याय यात्रा में किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए बड़े नेता एकजुट दिखाई दे रहे हैं।
पोस्टर विवाद के बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं ने समर्थकों को समझाया। बता दें कि, पूर्व विधायक शकुंतला साहू की तस्वीर पर तिरंगा झंडा संदीप साहू के समर्थकों ने लगाया था। जिसके बाद दोनों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बड़े नेताओं ने विवाद कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। उसके बाद मामला शांत हुआ।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये खबर भी पढ़िए...30 गांव के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर इन्स्टॉल कराया एप
तिरंगे झंडे से ढक दी पूर्व विधायक की तस्वीर
बीजेपी ने कसा तंज
बैज के साथ दिग्गज नेता
दिग्गजों ने समर्थकों को समझाया
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari