गाय के टुकड़े-टुकड़े कर लोगों में बांटे, ऐसे कर रहा था मांस की सप्लाई

Beef Supply In Korba : छत्तीसगढ़ में गौवंश की तस्करी मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक गौवंशों की सप्लाई प्रदेश से लेकर दूसरे राज्यों तक की जा रही थी।

author-image
Kanak Durga Jha
एडिट
New Update
cut cow into pieces distributed supplying meat korba
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

छत्तीसगढ़ में गौवंश की तस्करी मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक गौवंशों की सप्लाई प्रदेश से लेकर दूसरे राज्यों तक की जा रही थी। लेकिन अब गाय को काटकर लगभग 40 से 50 लोगों में मांस बांटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। 


गाय के मांस की हो रही सप्लाई

यह पूरा मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लामपहाड़ गांव में कुछ लोग ने गाय के टुकड़े-टुकड़े कर सप्लाई कर रहे है। गाय के इन मांसों को तस्करी सप्लाई कर रहे है। गौरक्षा के कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10-11 बजे का यह मामला है। स्थानीय पुलिस की कोई प्रतिक्रिया देखने और सुनने को नहीं मिल रही है। पुलिस के हाथ प्रमाण लग चुके हैं। यह बात फैलने के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। बालको इलाके में मांस की सप्लाई भी होती है।

ये खबर भी पढ़िए... CGPSC भर्ती धांधली में कार्रवाई, 18 अभ्यर्थियों के घर CBI ने मारा छापा


3 लोग हुए गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि रविवार को लेमरू थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। जहां पुलिस के मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि गौ तस्करी मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

FAQ

पुलिस गौवंश तस्करी के मामलों में क्या कदम उठा रही है?
पुलिस ने तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी की है, और उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने घटनास्थल से प्रमाण जुटाने और गहन पूछताछ का कार्य भी शुरू किया है।
क्या पुलिस ने तस्करी रोकने के लिए कोई विशेष उपाय किए हैं?
पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और नियमित गश्त की जा रही है। इसके साथ ही, स्थानीय गौ रक्षा संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचना एकत्र करने की प्रक्रिया को भी मजबूत किया गया है।
स्थानीय समुदाय की भूमिका इस मामले में क्या है?
स्थानीय समुदाय और गौ रक्षा संगठन पुलिस को सूचना प्रदान करने में मदद कर रहे हैं। उनके सहयोग से तस्करी की गतिविधियों को रोकने में अधिक प्रभावी कार्रवाई हो रही है, जिससे जागरूकता बढ़ी है।

 

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

korba Crime news The sootr crime news chhattisgarh crime news गौमांस की सप्लाई कोरबा में गौमांस की सप्लाई Beef Supply Beef Supply In chhattisgarh Beef Supply In cg Beef Supply In Korba Chhattisgarh