रायगढ़ डैम में मिली 2 सगी बहनों की लाश , भाई से हुई थी बहस

Marut raj | Mar 25, 2025, 18:10 IST
Dead bodies two sisters found Raigad Dam the sootr
Dead bodies of two sisters found in Raigad Dam : बड़ी बहन आत्महत्या के लिए पानी में कूदी होगी, तब छोटी बहन उसे बचाने के लिए छलांग लगाई होगी और दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सकीं।

Dead bodies of two sisters found in Raigad Dam : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डैम में डूबने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है सोमवार रात दोनों की अपने सौतेले भाई से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद वे दोनों गुस्सा करते हुए घर से निकल गए। परिजन रात भर ढूंढते रहे, लेकिन नहीं मिले।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की फ्लाइट 31 से, सप्ताह में 5 दिन



बड़ी बहन को बचाने के प्रयास में गई छोटी की जान

चक्रधर नगर थाना पुलिस के अनुसार विंध्या जाटवर (19) और उसकी छोटी बहन अंजली जाटवर (17) विनोबा नगर क्षेत्र की रहने वाली है। मंगलवार सुबह पचधारी डैम में उनकी तैरती लाश मिली। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस ने खरीदे 150 करोड़ के वाहन, 250 करोड़ किराए में उड़ाए



थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के अनुसारआशंका जताई जा रही है कि बड़ी बहन आत्महत्या के लिए पानी में कूदी होगी, तब छोटी बहन उसे बचाने के लिए छलांग लगाई होगी और दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सकीं। जानकारी के अनुसार बच्चियों के पिता नहीं है और मां हाउसवाइफ है। भाई मजदूरी करता है। मृतका बहनों की मां रत्ना जाटवर ने बताया कि रात में घर में सभी ने खाना खाया। इसके बाद भाई के साथ मामूली सी बहस हो गई।



ये खबर भी पढ़ें... होटल हुकुम्स ललित महल में कव्वाली में शराब पर कांग्रेस को आपत्ति



इससे दोनों बहन रात में ही घर से निकल गईं। सभी यह सोच रहे थे कि वे आ जाएंगी। कुछ देर बाद जब नहीं लौटी तो दोनों को ढूंढने की कोशिश भी की गई। दोनों रात भर नहीं आईं और सुबह ऐसी घटना की जानकारी मिली।



ये खबर भी पढ़ें... सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों के घोटाले में अपर संचालक नपे



रायगढ़ न्यूज | रायगढ़ न्यूज इन हिंदी | Raigarh News | raigarh news in hindi | Chhattisgarh suicide case | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news today | cg news live news



Tags:
  • CG News
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live