होटल हुकुम्स ललित महल में कव्वाली में शराब पर कांग्रेस को आपत्ति

Marut raj | Mar 25, 2025, 09:01 IST
Share
Protest against serving liquor during Qawwali program Hotel Hukum Lalit Mahal the sootr
Protest against serving liquor during Qawwali program Hotel Hukum Lalit Mahal the sootr

Protest against serving liquor during Qawwali program at Hotel Hukum's Lalit Mahal : कव्वाली प्रोग्राम में शराब परोसे जाने को बताया संस्कृति के खिलाफ।

Protest against serving liquor during Qawwali program at Hotel Hukum's Lalit Mahal : छत्तीसगढ़ में एक कव्वाली कार्यक्रम में शराब परोसने की योजना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। रायपुर के एक बड़े होटल में 28 मार्च को होने वाले इस प्रोग्राम के लिए 40 हजार से लेकर 2.5 लाख टेबल बुक किए जा रहे हैं। इसमें शराब परोसने का जिक्र किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी के फायर ब्रांड पूर्व मंत्री ने लिया 100 करोड़ का मुआवजा

इसे लेकर कांग्रेस के असंगठित क्षेत्र और समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी दफ्तर जाकर शिकायत दर्ज की और प्रोग्राम में शराब परोसने पर रोक लगाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों के घोटाले में अपर संचालक नपे

कव्वाली में शराब...संस्कृति के खिलाफ

28 मार्च 2025 को रायपुर के हुकुम्स ललित महल में सागर वाली कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि इस कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा शराब परोसी जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आयोजन संस्कृति के खिलाफ है और नशाखोरी को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे बड़े विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला , IED ब्लास्ट की चपेट में आए जवान

मो. सिद्दीक ने कहा, कव्वाली की महफ़िल एक बेहतरीन सांस्कृतिक आयोजन है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर शराब परोसना बेहद निंदनीय है। यह न केवल हमारी संस्कृति के खिलाफ है, बल्कि इससे नशाखोरी को बढ़ावा मिलेगा और अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो सकता है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में शराब परोसने पर रोक लगाई जाए और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाती है।

ये खबर भी पढ़ें... कंबोडिया स्कैम सेंटर का मास्टरमाइंड पुणे से धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस | रायपुर न्यूज | Chhattisgarh Congress | Raipur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • CG News
  • शराब
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब