अपोलो हॉस्पिटल से भागी महिला सहित स्वाइन फ्लू से दो की मौत , 7 और मरीज मिले
Marut raj | Aug 10, 2024, 24:11 IST
Death due to swine flu Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने दो लोगों की जान ले ली है। इनमें अस्पताल से भागी महिला मरीज भी शामिल है। इसके साथ ही शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 7 नए मरीज मिले हैं। मृत और बीमार मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा है।
जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
इसके अलावा कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था।
जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
प्रदेश में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृत दोनों महिलाएं बिलासपुर क्षेत्र से
इसके अलावा कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था।
जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बिलासपुर, जांजगीर-चांपा में मिले नए केस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman