सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 1 साल से ज्यादा वक्त से जेल में हैं सौम्या

Rahul Garhwal | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 1 साल से ज्यादा वक्त से जेल में हैं सौम्या
सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 1 साल से ज्यादा वक्त से जेल में हैं सौम्या

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, 1 साल से ज्यादा वक्त से सौम्या जेल में हैं।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौसरिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में है। आज सौम्या चौरसिया की इस याचिका पर सुनवाई हुई है, जिसमें बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है। आज की सुनवाई जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच में ही हुई है। फैसला सामने आने के बाद ही ये सुनिश्चित होगा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया को कोर्ट राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

30 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की बेल याचिका पर सुनवाई टल गई थी। इसके बाद ये सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में ईडी की ओर से जमानत याचिका के विरोध में तर्क किए जाने थे, लेकिन ईडी के अधिवक्ता स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उपस्थित नहीं हो पाए। सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है।

पिछले 1 साल से जेल में हैं सौम्या

कोल लेवी मामले में सौम्या चौरसिया को बीते साल यानी 2 दिसंबर 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद से सौम्या चौरसिया लगातार केंद्रीय जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच इस याचिका की सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर बेल याचिका दायर करते हुए कहा गया है कि सौम्या चौरसिया के खिलाफ मामला नहीं बनता, साथ ही जबकि हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, उसके पहले कर्नाटक की बैंगलोर कोर्ट से शेड्यूल अफेंस हट गए थे, लेकिन इस महत्वपूर्ण तथ्य पर विचार नहीं हुआ। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से जमानत दिए जाने के पक्ष में तर्क दिए जा चुके हैं।

क्या है पूरा मामला ?

सौम्या चौरसिया को ईडी ने 500 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया को लेकर ईडी का आरोप है कि कोयला ट्रांसपोर्ट में 25 रुपए टन की लेवी ली जाती थी। ईडी ने इस इस मामले का किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को बताया गया है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि लेवी वसूलने के लिए नियमों को बदलकर उसे मैनुअल कर दिया गया। ईडी के अनुसार सूर्यकान्त तिवारी बेहद प्रभावशाली था, सूर्यकांत को असीमित शक्ति और प्रभाव कार्यवाहक सीएम भूपेश की (निलंबित) उप सचिव सौम्या चौरसिया से मिलती थी। ईडी का आरोप है कि सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और लेवी वसूली से रकम मिलती थी जिससे संपत्ति अर्जित की।

Tags:
  • Chhattisgarh coal levy case
  • Soumya Chaurasia
  • Soumya Chaurasia bail
  • decision reserved on Soumya bail
  • छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस
  • सौम्या चौरसिया
  • सौम्या चौरसिया जमानत
  • सौम्या की जमानत पर फैसला सुरक्षित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज