मोदी राज में 28 हज़ार से डेढ़ लाख पर पहुंच सोना, कांग्रेस बोली मुश्किल हुआ महिलाओं का मंगलसूत्र पहनना

Arun Tiwari | May 12, 2026, 20:16 IST
Share
deepak-baij-attack-pm-modi-inflation-appeal
deepak-baij-attack-pm-modi-inflation-appeal

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों पर तीखा हमला किया। उन्होंने इसे देशवासियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया।

Raipur : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देशवासियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा” है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार कम उपयोग करने की सलाह दे रही है।

ये कैसी अपील

बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से उर्वरकों का उपयोग कम करने, कर्मचारियों से “वर्क फ्रॉम होम” अपनाने, महिलाओं से खाद्य तेल और गैस की खपत घटाने, लोगों से सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्राएं कम करने की अपील की। कांग्रेस ने इसे जनता की परेशानियों से ध्यान हटाने की कोशिश बताया।

उर्वरक संकट से किसान परेशान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में पिछले कई वर्षों से उर्वरकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है और उत्पादकता प्रभावित हो रही है। बैज के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल सीमित मात्रा ही सहकारी समितियों तक पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि किसान महंगा खाद खरीदने और कर्ज लेने को मजबूर हैं।

वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री की “वर्क फ्रॉम होम” वाली सलाह देश के करोड़ों दिहाड़ी मजदूरों, फेरीवालों, छोटे दुकानदारों और फील्ड में काम करने वालों के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री ने “आराम हराम है” का संदेश दिया था, जबकि आज लोगों को घर बैठने की सलाह दी जा रही है।



महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना

कांग्रेस ने रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। पार्टी ने दावा किया कि 2013 की तुलना में 2026 में रोजमर्रा की जरूरत की चीजें कई गुना महंगी हो चुकी हैं। बैज ने कहा कि महंगाई के कारण आम परिवारों का किचन बजट बिगड़ गया है और महिलाएं हर सामान में कटौती करने को मजबूर हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य तेल और दालों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा असर डाला है।

144
144


सोना 50 गुना महंगा

बैज ने सोने की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि 2013 में सोने की कीमत करीब 28 से 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुकी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिलाओं की बचत और पारंपरिक निवेश भी अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। महिलाएं मंगलसूत्र भी नहीं पहन पा रहीं।

विदेश यात्राओं और सरकारी खर्च पर सवाल

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और सरकारी खर्च को लेकर भी सवाल उठाए। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश दौरों पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, जबकि आम जनता को बचत और खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं और मंत्रियों से भी पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए अपने काफिले कम करने की मांग की।

पेट्रोल-डीजल संकट और टैक्स का मुद्दा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल महंगा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है।बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, खासकर सरगुजा संभाग में डीजल-पेट्रोल की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं कमर्शियल गैस की कमी के कारण कई छोटे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

आम आदमी कर्ज में डूब रहा

कांग्रेस ने दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते टोल टैक्स और जीएसटी के कारण आम लोगों की बचत लगातार घट रही है। पार्टी ने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में परिवार घरेलू खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं।

145
145


मोदी सरकार संकट संभालने में विफल

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऊर्जा संकट और महंगाई से निपटने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रबंधन किया था, लेकिन मौजूदा सरकार विपक्ष को साथ लेकर चलने के बजाय केवल अपीलों तक सीमित है। कांग्रेस ने मांग की कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर टैक्स कम करे तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए।

यह खबरें भी पढ़े...

मोदी सरकार मनरेगा की जगह लाएगी विकसित भारत-जी राम जी नई योजना, अब मजदूरों को 125 दिन मिलेगा काम

राहुल गांधी की राय से अलग, तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया मोदी सरकार का समर्थन

दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ाया गेहूं का MSP रेट, सीएम मोहन ये बोले

War Update | लॉकडाउन पर मोदी सरकार ने क्या कहा ? भारत के पास कितना तेल भंडार बचा ?

Tags:
  • मोदी सरकार
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • पेट्रोल-डीजल
  • मोदी
  • वर्क फ्रॉम होम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच