बलौदा बाजार हिंसा: पुलिस ने कांग्रेस विधायक को किया तलब, देवेंद्र यादव बोले- सामाजिक प्रदर्शन में जाना गुनाह नहीं
Ravi Singh | Jul 08, 2024, 23:33 IST
िि
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस में लिखा है कि आपकी अनुपस्थिति को जांच में असहयोग माना जाएगा। देवेंद्र यादव 10 जून को हुई हिंसा के दिन समाज के प्रदर्शन गए थे।
बलौदा बाजार में जिस दिन प्रदर्शन था, उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने इसका वीडियो पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से उपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे पर सतनामी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था। इस दौरान मंत्रियों ने इन नेताओं के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए मामले की न्यायिक जांच की बात कही थी।
![ललप]()
The Sootr के सवालों का जवाब देते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में गया थाI सामाजिक विरोध प्रदर्शन में जाना गुनाह नहीं हैI मेरा आज भी यही मानना है कि बेगुनाहों को धारा 307 लगाकर जेल भेजा जा रहा हैI पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं हैI सरकार उनकी- पुलिस उनकीI पुलिस का नोटिस मिला हैI पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली जाना पहले से तय थाI दोपहर तक रायपुर वापस आने की टिकट हैI पुलिस ने सुबह 10 बजे बुलाया है, मैंने दोपहर के बाद किसी भी समय बुला लें, यह सूचना दी हैI पुलिस को सहयोग करने में दिक्कत नहीं हैI जिन लोगों ने गुनाह किया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
10 जून को प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने घटना के बाद 20 जून तक इलाके में धारा 144 लागू रखी। घटना के बाद जांच के दौरान 155 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
बलौदा बाजार हिंसा मामले के बाद सतनामी समाज के लोगों की सरकार और प्रशासन के साथ कई बैठकें हुईं। सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था, लेकिन आरोपियों को पकड़ने को लेकर सरकार और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे। आपको बता दें कि 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में आंदोलन बुलाया गया था। आरोप है कि इसमें में कुछ उपद्रवी शामिल हो गए थे, जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए एक बड़ी हिंसा की घटना को अंजाम दे दिया।
क्यों मिला नोटिस
ललप
The Sootr ने की देवेंद्र यादव से बात
बलौदा बाजार में आगजनी और तोड़फोड़
क्या है पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari