भगवान भोलेनाथ का एक भक्त ऐसा भी... जल चढ़ाने के लिए की मंदिर की दान पेटी से चोरी

Kanak Durga Jha | Jul 30, 2025, 14:11 IST
Share
devotee Lord Bholenath stole donation box temple offer water
devotee Lord Bholenath stole donation box temple offer water

छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में भी मंदिरों की दानपेटी चोरी की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिसमें नाबालिग और वयस्क दोनों शामिल पाए गए हैं। इन घटनाओं ने धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से अनूठे शिवभक्तों की कहानी सामने आई है। दरअसल तीन नाबालिग और एक युवक को सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा हुई। वे जल चढ़ाने के लिए ओडिशा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। अब इन चारों ने मिलकर पैसों का जुगाड़ करने की योजना बनाने लगे।

कहीं से पैसों का जुगाड़ नहीं होता दिखा तो इन शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के ही मंदिर में ही चोरी करने की प्लानिंग कर कर डाली। बस फिर क्या था, चारों ने एक राय होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ कर डाला।

प्लानिंग में रह गई गड़बड़ी

यहां मिले पैसों को इस्तेमाल भक्त चारों ने जल चढ़ाने के लिए घोघड़ धाम जाने में इसतेमाल किया। लेकिन उनकी प्लानिंग में थोड़ी गड़बड़ी रह गई, और पुलिस को इन भक्त चोरों का पता चल गया। इनकी चल चढ़ाने की मंशा तो पूरी हो गई, लेकिन ओडिशा के घोघड़ धाम से वापस लौटते समय ही पुलिस ने इन 4 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मोटरसाइकिल भी जब्त मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर पुलिस त्वरित कार्रवाई के चलते एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मंगलवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की रकम, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।
  • मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें मंदिर दान-पात्र और आभूषण चोरी हो रहे हैं।
  • बड़ी संख्या में दान राशि और संपत्ति चोरी की जा रही है, कभी ₹6,000 से शुरू होकर ₹8 लाख तक का ट्रेंड है।
  • जुड़वां आरोपियों से पुलिस ने चोरी का पैसा और सामग्री बरामद की है, सख्त कानूनी कार्रवाई हो रही है।

FAQ

  1. चोरी की क्या घटनाएं सामने आई हैं?
    अलग-अलग राज्यों जैसे नागपुर, जयपुर और राजगीर में मंदिरों की दानपेटी से लाखों रुपये और आभूषण चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं।
  2. अपराधियों की पहचान कैसे हुई?
    नागपुर मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार हुए, जयपुर में एक चोर ने कई मंदिरों में वारदातों की कबूलात की, जबकि राजगीर मामले में कायराना घटना सीसीटीवी फुटेज से सामने आयी।
  3. चोरी की राशि कितनी थी?
    नागपुर में ₹6,350, राजगीर में ₹7‑8 लाख, जयपुर में चांदी के आभूषण सहित नकद की बड़ी चोरी हुई।
  4. पुलिस की प्रतिक्रिया कैसी रही?
    पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी की रकम और सामग्रियां बरामद की और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
  5. सुरक्षा व्यवस्था में क्या सुधार होना चाहिए?
    दानपेटी पर ताले व सीसीटीवी की व्यवस्था, नियमित गश्त, सजग पुजारी और समुदाय की भागीदारी जैसे उपाय अपनाने जरूरी हैं।
भगवान भोलेनाथ के मंदिर में चोरी | crime news | chhattisgarh crime news | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • भगवान भोलेनाथ
  • cg news update
  • cg news today
  • भगवान भोलेनाथ के मंदिर में चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज