कांग्रेस में शामिल हुए मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ढाल दास, भूपेश ने दिलाई सदस्यता
Harrison Masih | Sept 11, 2026, 17:24 IST
कांग्रेस में शामिल हुए ढाल दास
सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रायपुर में तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए। रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद ढाल दास ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे। हालांकि, पार्टी उन्हें जिस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वे वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
ढाल दास ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का फैसला उन्होंने परिवार से बातचीत के बाद लिया। उनके मुताबिक, उन्होंने अपने पिता गुरु बालदास और छोटे भाई एवं मंत्री खुशवंत साहेब को अपने फैसले की जानकारी दी थी। दोनों को इसकी जानकारी थी और उन्होंने सहमति दी थी।
वहीं, भाई के कांग्रेस में जाने पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवार और समाज को बांटने की राजनीति करती रही है।
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि एक ही परिवार के दो भाई अब अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ हैं।
खुशवंत साहेब भाजपा सरकार में मंत्री हैं, जबकि उनके बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सतनामी समाज में गुरु बालदास के परिवार का सामाजिक और धार्मिक प्रभाव भी माना जाता है। ऐसे में इस राजनीतिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरु बालदास साहेब सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरुओं में से एक हैं। उनका परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा बताया जाता है। गुरु बालदास के चार बेटे हैं- ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। इनमें ढाल दास सबसे बड़े बेटे हैं। उनकी एक बेटी भी है।
परिवार की गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका रहती है।
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि वे उनके बड़े भाई हैं और राजनीतिक विचार अलग होने के बावजूद पारिवारिक रिश्ते बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सुख-दुख और तीज-त्योहार में परिवार हमेशा साथ रहा है और आगे भी साथ रहेगा। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति समाज और परिवार को बांटने की रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक धर्म को दूसरे धर्म, एक समाज को दूसरे समाज और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कितनी भी कोशिश कर ले, वह इसमें सफल नहीं होगी।
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि पार्टी उन्हें आगामी चुनाव में मुंगेली से टिकट देती है या किसी दूसरी सीट से मैदान में उतारती है।
बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, गाड़ी पर पत्थरबाजी
कांग्रेस में शामिल हुए एक्टर विक्रम मस्ताल ने क्यों कहा एमपी में हो रहा धर्मयुद्ध
बीजेपी नेता सत्तन के कुर्सी कांड को कांग्रेस में शामिल बेटी ने बताया साजिश
केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल, बताई AAP छोड़ने की बड़ी वजह
कांग्रेस में शामिल होने के बाद ढाल दास ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे। हालांकि, पार्टी उन्हें जिस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वे वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस में शामिल होने से पहले परिवार से की थी बात
वहीं, भाई के कांग्रेस में जाने पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवार और समाज को बांटने की राजनीति करती रही है।
एक ही परिवार के दो सदस्य अलग-अलग दलों में
खुशवंत साहेब भाजपा सरकार में मंत्री हैं, जबकि उनके बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सतनामी समाज में गुरु बालदास के परिवार का सामाजिक और धार्मिक प्रभाव भी माना जाता है। ऐसे में इस राजनीतिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरु बालदास के चार बेटे
परिवार की गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका रहती है।
मंत्री खुशवंत साहेब बोले- भाई हैं, रिश्ते पहले जैसे रहेंगे
उन्होंने कहा कि सुख-दुख और तीज-त्योहार में परिवार हमेशा साथ रहा है और आगे भी साथ रहेगा। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति समाज और परिवार को बांटने की रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक धर्म को दूसरे धर्म, एक समाज को दूसरे समाज और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कितनी भी कोशिश कर ले, वह इसमें सफल नहीं होगी।
ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि पार्टी उन्हें आगामी चुनाव में मुंगेली से टिकट देती है या किसी दूसरी सीट से मैदान में उतारती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस में शामिल हुए एक्टर विक्रम मस्ताल ने क्यों कहा एमपी में हो रहा धर्मयुद्ध
बीजेपी नेता सत्तन के कुर्सी कांड को कांग्रेस में शामिल बेटी ने बताया साजिश
केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल, बताई AAP छोड़ने की बड़ी वजह
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad