जनजातीय गौरव वर्ष में धरती आबा अभियान: घर-घर पहुंचकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड

Harrison Masih | Jun 13, 2025, 17:27 IST
Share
Dharti Aaba Abhiyan Tribal Pride Year Ayushman Card will be made the sootr
Dharti Aaba Abhiyan Tribal Pride Year Ayushman Card will be made the sootr

भारत सरकार के निर्देश पर वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 15 जून से 30 जून तक छत्तीसगढ़ में "धरती आबा, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" चलाया जाएगा।

भारत सरकार के निर्देश पर वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 15 जून से 30 जून तक छत्तीसगढ़ में "धरती आबा, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" चलाया जाएगा। इस अभियान का संचालन आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें राज्य के सभी प्रमुख विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान कार्ड का बदला नियम... जिनके पास ये नहीं उन्हें फिर से बनवाना होगा

6691 गांवों में दस्तक देंगे सरकारी प्रतिनिधि

आदिवासी विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रदेश में 85 आदिवासी बाहुल्य विकासखंड और 6691 चिन्हांकित गांव ऐसे हैं जहां जनजातीय समुदाय की बहुलता है। भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से हर आदिवासी परिवार को जोड़ने का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से तय किया गया है।

प्रत्येक चिन्हांकित गांव में घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देना, पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराना, और अन्य सरकारी सेवाओं से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

ये खबर भी पढ़ें... क्या आपका बना है आयुष्मान कार्ड? बनेगा या नहीं, जानें फायदे और पूरी आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख भूमिका

अभियान में राज्य स्वास्थ्य विभाग, विशेष रूप से राज्य नोडल एजेंसी, अहम भूमिका निभाएगी। आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना तथा शहीद वीर नारायण सिंह योजना के तहत उन सभी आदिवासियों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिनका अब तक कार्ड नहीं बन पाया है।

इस कार्य के लिए मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत कर्मचारी की मदद से घर-घर जाकर पंजीयन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... नवजात के इलाज के नाम पर लूट, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी महंगे इंजेक्शन खरीदने को किया मजबूर

दिशा-निर्देश जारी, जिलों को भेजा गया पत्र

राज्य नोडल एजेंसी ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार की ओर से भी इस अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

राज्य सरकार की मंशा है कि हर आदिवासी परिवार तक स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण की योजनाएं पहुंचे, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। यह अभियान न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ में आदिवासी सशक्तिकरण की नई नींव रखेगा।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के पार्षद कमलेश कालरा ने बनवा डाला नकली आयुष्मान कार्ड, सीपी को शिकायत

छत्तीसगढ़ में धरती आबा अभियान | आदिवासियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड | Ayushman card for tribals | CG government scheme

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में धरती आबा अभियान
  • जनजातीय गौरव वर्ष
  • आदिवासियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड
  • Ayushman card for tribals
  • CG government scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा