छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत की नाराजगी ने दिखाया रंग! क्या रही टिकट कटने के पीछे की वजह!

Pratibha Rana | Oct 19, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत की नाराजगी ने दिखाया रंग! क्या रही टिकट कटने के पीछे की वजह!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत की नाराजगी ने दिखाया रंग! क्या रही टिकट कटने के पीछे की वजह!

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत की नाराजगी का रंग दिख रहा है।

शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत की नाराजगी का रंग दिख रहा है। इस लिस्ट में 10 विधायकों की टिकट कटी है, वहीं 15 से ज्यादा नए चेहरों को मौका मिला है। राजनीतिक गलियारों में जमकर यह चर्चा है कि जिन विधायकों का टिकट कटा है या जिन नए चेहरों पर पार्टी वाला कमान ने भरोसा जताया है, उसके पीछे टीएस सिंह देव और चरण दास महंत की विशेष रुचि रही है। इसके साथ ही जयसिंह अग्रवाल जो की राजस्व मंत्री रहे हैं उनकी भी कई सीटों के प्रत्याशियों चयन में अहम भूमिका रही है।

सरगुजा क्षेत्र में टीएस बाबा का दबदबा!

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का सरगुजा में खासा दबदबा है यह बात किसी से छुपी नहीं है। रामानुजगंज से विधायक बृहस्पति सिंह और लुंड्रा से विधायक चिंतामणि महाराज कट गई है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में उस राजपुर की सभा का जिक्र हो रहा है जिसमें डिप्टी सीएम सिंह देव ने यह साफ-साफ कह दिया था कि जिन्होंने मेरे या मेरे परिवार के लिए गलत कहा है या किया है उन्हें कतई माफ नहीं किया जाएगा। वही चिंतामणि महाराज के लिए सिंहदेव ने कहा था कि मैं इनके लिए कभी कहने नहीं आऊंगा। आज जब कांग्रेस ने दूसरी लास्ट जारी की तो उसमें इन दोनों ही विधायकों का टिकट कट गया है। इसके साथ ही विनय जायसवाल की टिकट कटने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है।

जगदलपुर और कुनकुरी में भी बात मानी गई

प्रदेश में जिन 83 सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं, उनमें से जगदलपुर और कुनकुरी भी आते हैं। इन सीटों का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि जगदलपुर से टिकट को लेकर काफी खींचतान देखने को मिल रहा था। कहते हैं कि सीट के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष बने दीपक बैज मलकीत सिंह गेंदु को टिकट दिलाने के लिए अपनी बात रख रहे थे। लेकिन यहां पर भी सिंहदेव औऱ महंत के बातों पर ज्यादा गौर किया गया है, जिसके बाद जितिन जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। ठीक ऐसे ही कुनकुरी से आने वाले विधायक यू डी मिंज की टिकट कटना भी लगभग तय माना जा रहा था, विधायक की टिकट भी सिर्फ इसलिए बच पाई क्यों कि चरण दास महंत की कृपा रही है।

रायपुर उत्तर में फंसा पेंच

जिन सात सीटों पर कांग्रेस अभी भी मंथन कर रही है, उनमें रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र भी आता है। इसके अलावा रायपुर पश्चिम रायपुर दक्षिण और रायपुर ग्रामीण में प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। रायपुर उत्तर की सीट में पेंच फंसने की बात इसलिए क्यों की यहां दो दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही हैं। जिन दो दावेदारों की बात हम कर रहे हैं उसमें हालिया विधायक कुलदीप जुनेजा और अजीत कुकरेजा का नाम शामिल है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • टीएस सिंहदेव
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  • Chhattisgarh Assembly Elections 2023
  • Second List of Chhattisgarh Congress
  • TS Singhdev
  • Charandas Mahant
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट
  • चरणदास महंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती