DPS में बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले को दबाने SP ने किया बड़ा लेनदेन : बघेल

Arun Tiwari | Aug 30, 2024, 15:46 IST
Share
DPS School Bhilai Steel Plant Chattisgarh Minor Molestation Case the sootr
DPS School Bhilai Steel Plant Chattisgarh Minor Molestation Case the sootr

पांच जुलाई को बच्ची की तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में जख्म हैं। महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व CM बघेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन नहीं, कंस का कुशासन है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट के डीपीएस स्कूल में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी पर केस दबाने का आरोप लगाया है। बघेल ने कहा है कि स्कूल प्रिंसीपल , भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन और एसपी केस को दबाने में लगे हुए हैं। केस को दबाने के बदले में बड़ा लेनदेन हुआ है।

चार साल की बच्ची से दुराचार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भिलाई DPS में 4 साल की बच्ची से दुराचार हुआ है, लेकिन SP ने जांच हो गई, ऐसा कहकर मामले को दबा दिया। बघेल के अनुसार दुर्ग SP कभी पैरेंट्स, कभी जज तो कभी गुंडे की भूमिका में रहते हैं।

POCSO के तहत दर्ज करनी थी FIR

पूर्व सीएम ने कहा कि इस मामले में सबसे पहले पॉक्सो ( POCSO ) के तहत FIR दर्ज करनी होती है। इसके बाद जांच होती है। इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्रबंधन, प्रिंसिपल और तीसरा SP, ये मिलकर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

नाबालिग बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म की पुष्टि हुई है।मामला सरकार की जानकारी में है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई 24 को 4 साल की बच्ची की तबीयत खराब होती है।

जब उसकी जांच होती है तो पता चलता है कि प्राइवेट पार्ट में जख्म हैं। पैरेंट्स को जब पता चला तो प्रिंसिपल ने कहा कि मैंने जांच की है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है।

बघेल का कहना है कि इसका साफ मतलब है कि प्रशासन दबाव में है। इस केस में महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भी दिया था। यह बात मंत्री की जानकारी में आ गई, मतलब कि सरकार की जानकारी में भी यह बात है। इस सबके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

Tags:
  • छेड़छाड़
  • DPS School Bhilai Steel Plant
  • डीपीएस स्कूल नाबालिग छेड़छाड़
  • DPS school minor molested
  • DPS School Bhilai minor molested
  • डीपीएस स्कूल भिलाई नाबालिग छेड़छाड़
  • dps school
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई