ड्रीम 11 बना फंदा, झारखंड बुलाकर युवक के हाथ-पांव बांधे, फिर...

Harrison Masih | May 24, 2025, 21:57 IST
Share
Dream 11 Jharkhand scam chattisgarh the sootr
Dream 11 Jharkhand scam chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 में काम दिलाने के नाम पर एक युवक का अपहरण कर उससे जबरन ऑनलाइन सट्टा ऐप में काम कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला दुर्ग जिले के वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 में काम दिलाने के नाम पर एक युवक का अपहरण कर उससे जबरन ऑनलाइन सट्टा ऐप में काम कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला दुर्ग जिले के वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती सिमरन कौर और झारखंड निवासी युवक राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला महादेव ऐप नेटवर्क से जुड़ी सट्टेबाजी गतिविधियों से संबंधित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... जरा-सा लालच... और पलभर में लुट गई जिंदगी भर की कमाई

झांसा देकर झारखंड ले गए

11 मई को भिलाई निवासी युवक रजत शाह को आरोपी सिमरन कौर और राहुल पासवान ने यह कहकर झारखंड बुलाया कि वहां उसे ड्रीम 11 से जुड़े किसी कार्य में शामिल किया जाएगा। विश्वास में लेने के बाद रजत को झारखंड ले जाया गया, लेकिन वहां स्थिति पूरी तरह बदल गई।

'रेड्डी अन्ना ऐप' में काम करने का दबाव

झारखंड पहुँचने पर आरोपियों ने रजत को 'रेड्डी अन्ना ऐप' में काम करने के लिए मजबूर किया, जो कि ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है और कथित रूप से महादेव ऐप नेटवर्क से संबद्ध है। रजत ने इस अवैध गतिविधि में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें... हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

ऐसे सफल हुई रेस्क्यू ऑपरेशन

रजत शाह के परिजनों ने तत्काल वैशाली नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने रजत के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर झारखंड पुलिस की मदद से दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रजत को सकुशल बरामद कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... कूलर छूते ही थम गईं दो मासूम धड़कनें... घर में पसरा सन्नाटा

अन्य आरोपी फरार

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से तकनीकी और डिजिटल सबूत मिले हैं, जो यह दर्शाते हैं कि यह गिरोह संभवतः महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। इस पूरे प्रकरण में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही कार्रवाई करेगी।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने युवाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर आने वाले किसी भी संदिग्ध नौकरी या इनवेस्टमेंट ऑफर के झांसे में न आएं और पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी पति का नाम देकर बनाए दस्तावेज, ऐसे पकड़ाई विदेशी महिलाएं

Dream-11 | scam | fraud | kidnapped | Jharkhand | chattisgarh | ड्रीम-11 | स्कैम | ऑनलाइन स्कैम | छत्तीसगढ़

Tags:
  • Jharkhand
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई
  • Dream-11
  • ड्रीम-11
  • ऑनलाइन स्कैम
  • fraud
  • अपहरण
  • kidnapped
  • scam
  • chattisgarh
  • स्कैम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि