ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कांस्टेबल ने प्रधान आरक्षक को बेल्ट से पीटा,SP ने किया सस्पेंड
Harrison Masih | Jul 01, 2025, 20:24 IST
Drunk constable beats head constable SP suspends him the sootr
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक आरक्षक महेंद्र साहू नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचा और पहले वाहन चालक के साथ मारपीट, फिर अस्पताल में प्रधान आरक्षक को बेल्ट से पीटने की घटना को अंजाम दिया।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की साख को एक बार फिर गहरी चोट पहुंची है। डायल 112 में ड्यूटी कर रहा एक आरक्षक महेंद्र साहू नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचा और पहले वाहन चालक के साथ मारपीट, फिर अस्पताल में प्रधान आरक्षक को बेल्ट से पीटने की घटना को अंजाम दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव सस्पेंड, एक की वेतनवृद्धि रोकी गई
घटना 29 जून की रात की है। आरक्षक महेंद्र साहू की ड्यूटी डायल 112 वाहन में चालक प्रवीण कुमार साहू के साथ थी। ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने ड्यूटी पॉइंट छोड़कर कहीं और जाने की जिद की, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया।
ये खबर भी पढ़ें... EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड
विवाद और आरक्षक की नशे की हालत की सूचना मिलते ही लालबाग पुलिस ने उसे पकड़कर बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा अस्पताल परिसर में आरक्षक ने प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... PHE अफसर हेमंत कश्यप ने कहा IAS की औकात क्या होती है...कमिश्नर ने किया सस्पेंड
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, और साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ड्यूटी पर अनुशासनहीनता और नशे की हालत में मारपीट को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh में Transfer नियमों पर उठ रहे सवाल ! जो पटवारी सस्पेंड, उसका भी ट्रांसफर ?
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब पुलिस सुधार और जवाबदेही की बात हो रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का इस तरह नशे में होना और हमला करना न केवल जनता के भरोसे को तोड़ता है, बल्कि विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।
राजनांदगांव की यह घटना बताती है कि पुलिस महकमे के भीतर आंतरिक अनुशासन कितना जरूरी है। एक आरक्षक की गलती से पूरे विभाग की साख पर असर पड़ता है। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या विभागीय जांच आगे बढ़ती है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती है या नहीं।
राजनांदगांव कांस्टेबल ने प्रधान आरक्षक को पीटा | राजनांदगांव नशे में धुत कांस्टेबल | SP ने कांस्टेबल को किया ससपेंड | Rajnandgaon drunked constable | Rajnandgaon News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव सस्पेंड, एक की वेतनवृद्धि रोकी गई
डायल 112 की ड्यूटी में नशे में था आरक्षक
ये खबर भी पढ़ें... EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड
मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया, वहां भी किया हमला
ये खबर भी पढ़ें... PHE अफसर हेमंत कश्यप ने कहा IAS की औकात क्या होती है...कमिश्नर ने किया सस्पेंड
SP ने लिया संज्ञान, तत्काल सस्पेंशन
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ड्यूटी पर अनुशासनहीनता और नशे की हालत में मारपीट को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh में Transfer नियमों पर उठ रहे सवाल ! जो पटवारी सस्पेंड, उसका भी ट्रांसफर ?
पुलिस महकमे पर फिर उठे सवाल
राजनांदगांव की यह घटना बताती है कि पुलिस महकमे के भीतर आंतरिक अनुशासन कितना जरूरी है। एक आरक्षक की गलती से पूरे विभाग की साख पर असर पड़ता है। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या विभागीय जांच आगे बढ़ती है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती है या नहीं।
राजनांदगांव कांस्टेबल ने प्रधान आरक्षक को पीटा | राजनांदगांव नशे में धुत कांस्टेबल | SP ने कांस्टेबल को किया ससपेंड | Rajnandgaon drunked constable | Rajnandgaon News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava