दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती: भाजपा से निलंबित नेता और दो अन्य गिरफ्तार, जांच जारी

Rajesh Lahoti | Mar 07, 2026, 11:43 IST
durg-bjp-leader-vinayak-tamrakar-illegal-opium-farming
दुर्ग जिले अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया था। पुलिस ने विनायक ताम्रकार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में और भी लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

Durg. दुर्ग जिले के समोदा और झेंझरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीजेपी के किसान मोर्चे का नेता विनायक ताम्रकार मक्के की आड़ में अफीम की अवैध खेती कर रहा था। करीब 5 से 6 एकड़ जमीन में उगाई गई इस खेती ने इलाके में सनसनी फैला दी है।



पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मौके से अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। भाजपा ने अपने किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकर को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में और आरोपियों की तलाश जारी है, जांच टीमें सक्रिय हैं।



फोरेंसिक जांच में हुई पुष्टि

मार्च को पुलिस को सूचना मिलने के बाद समोदा और झेंझरी क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे बरामद हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।



टीम ने खेत में लगे पौधों की जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि मक्के की फसल के बीच मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



करोड़ों की फसल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अफीम की खेती को इस तरह लगाया गया था कि बाहर से देखने पर मक्के की सामान्य खेती लगे। करीब 5 से 6 एकड़ में फैली इस फसल की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।



भूपेश बघेल भी पहुंचे

भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता ताम्रकार का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की जमीन भी शामिल बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी का सांसद, विधायक और कलेक्टर जैसे अधिकारियों के साथ उठना-बैठना है, जिसके कारण प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।



बघेल ने यह भी दावा किया कि पहले नशे की सप्लाई पंजाब और अन्य राज्यों से होती थी, लेकिन अब Durg जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच होनी चाहिए।



भूपेश बघेल ने ये बातें समोदा गांव के खेत में पहुंचकर कही।



खेती को लेकर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विनायक ताम्रकार के परिवार की है। उससे नोटिस देकर पूछताछ की जा रही है। वहीं समोदा के सरपंच अरुण गौतम का दावा है कि यह खेती बृजेश ताम्रकार द्वारा की जा रही थी। सरपंच के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले एक फोटो मिला था, जिसे इंटरनेट पर जांचने के बाद पता चला कि यह अफीम का पौधा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।



मालिकाना हक की भी जांच

राजस्व विभाग के अनुसार खसरा नंबर 310, ग्राम झेंझरी की करीब 9 एकड़ जमीन मधुमति ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के नाम दर्ज है। इसी जमीन पर मक्के की फसल के साथ अफीम की मिश्रित खेती की जा रही थी।



कलेक्टर ने किया निरीक्षण

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में अफीम की खेती की जानकारी मिली है और जमीन से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया।



गिरफ्तारी अभी तक नहीं

फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग जिले में इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का यह पहला मामला माना जा रहा है।



FAQ

  1. दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का मामला क्या है?
    दुर्ग जिले के समोदा और झेंझरी क्षेत्र में मक्के की फसल के बीच करीब 5 से 6 एकड़ जमीन में अवैध अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने खेत को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
  2. अफीम की खेती किस जमीन पर हो रही थी?
    जांच के अनुसार यह जमीन खसरा नंबर 310, ग्राम झेंझरी की करीब 9 एकड़ भूमि है, जो मधुमति ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के नाम दर्ज बताई जा रही है। वहीं गांव के सरपंच ने आरोप लगाया है कि यह खेती बृजेश ताम्रकार द्वारा की जा रही थी।
  3. अफीम की खेती के क्या नुकसान हैं?
    अफीम की अवैध खेती से नशे के कारोबार को बढ़ावा मिलता है, जिससे समाज में नशे की लत, अपराध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। इसके अलावा बिना सरकारी अनुमति के अफीम की खेती करना कानूनन अपराध है, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान होता है।


ये खबरें भी पढ़ें...

ट्रक में लोहे की पाइप के अंदर छिपाकर कर रहे थे अफीम की तस्करी,गिरफ्तार



नीमच में बड़े पैमाने पर हो रही थी अफीम की अवैध खेती, पुलिस-CBN ने की कार्रवाई



इंदौर में दवा फैक्ट्री में मिली 52 किलो अफीम और 2.5 किलो मार्फिन, जब्त कर नष्ट करेंगे



28 साल बाद अफीम लाइसेंस मिला तो सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ाया चांदी का अफीम डोडा



Tags:
  • Durg
  • दुर्ग कलेक्टर
  • अफीम
  • अफीम की खेती
  • अवैध खेती