साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले 13 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 13 गिरफ्तार
Umeshwari Baghel | Updated:
साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले 13 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 से 15 हजार रुपए कमीशन लेकर ठगों को बैंक खाते, एटीएम और दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। जांच में करीब 10 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
- कमीशन लेकर बेचते थे बैंक खाते
- 13 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
- साइबर ठगों के मददगार पकड़े गए
- 10 लाख के लेनदेन की जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी थोड़े से पैसों के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल सिम साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। जांच में करीब 10 लाख रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी सामने आई है।
सुपेला और खुर्सीपार इलाके में हुई कार्रवाई
पुलिस ने बैंक खातों की गतिविधियों, डिजिटल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद सुपेला क्षेत्र से 9 और खुर्सीपार क्षेत्र से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
2 हजार से 15 हजार रुपये तक लेते थे कमीशन
आरोपी बैंक खाते के साथ-साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए साइबर ठगी से हासिल रकम को कई बार ट्रांसफर किया जाता था, ताकि असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाए।
म्यूल अकाउंट बनाकर छिपाई जाती थी ठगी की रकम
बैंक दस्तावेज और मोबाइल किए गए जब्त
जांच में बंधन बैंक और इंडियन बैंक के कुछ खातों में संदिग्ध गतिविधियां मिली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए कितने लोगों से ठगी की गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
FAQ
- दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। - आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते क्यों देते थे?
आरोपी 2 हजार से 15 हजार रुपए तक के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। - पुलिस जांच में कितने रुपए के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है?
पुलिस जांच में करीब 10 लाख रुपए के संदिग्ध साइबर लेनदेन की जानकारी सामने आई है।
यह खबरें भी पढ़े....
साइबर ठगी के जाल में फंसे इंजीनियर और ज्योतिषाचार्य, एक मिनिट में 1.35 लाख साफ
एलपीजी कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, मैसेज और लिंक से हो रहा फ्रॉड
छत्तीसगढ़ विदेशी फंडिंग : धमतरी के एटीएम से करोड़ों की निकासी
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav