छत्तीसगढ़ विदेशी फंडिंग : धमतरी के एटीएम से करोड़ों की निकासी
Aishwarya Dwivedi | Published:
धमतरी में विदेशी फंडिंग
छत्तीसगढ़ के धमतरी में विदेशी फंडिंग का बड़ा खुलासा हुआ है। एक एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए 3200 बार में 3.20 करोड़ रुपए निकाले गए। एसआईए जांच में जुटी है।
समझें क्या है पूरा मामला
विदेशी फंडिंग का धमतरी कनेक्शन
एसआईए की रडार पर एटीएम
जांच के दौरान पता चला कि यह एटीएम सुन्दरगंज चर्च के बेहद करीब है। चर्च से इसकी दूरी महज 15 से 20 मीटर बताई जा रही है। जांच एजेंसी ने संबंधित बैंक से ट्रांजेक्शन का पूरा रिकॉर्ड मांग लिया है। इसके साथ ही एटीएम के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं।
3200 बार में निकाली रकम
हैरानी की बात यह है कि हर बार सिर्फ 10-10 हजार रुपए ही निकाले गए। इस तरह धीरे-धीरे करके कुल 3.20 करोड़ रुपए निकाल लिए गए। जांच एजेंसियां अब इन संदिग्ध लेनदेन के आधार पर कड़ियां जोड़ रही हैं।
संदिग्ध आरोपी मौके से फरार
जांच एजेंसियां अब इस मुख्य बिंदु पर काम कर रही हैं कि इस विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कहां होना था। इसके पीछे किन देशविरोधी गतिविधियों की साजिश थी, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य स्थानीय लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल इस पूरे मामले में जांच की प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
FAQ
- धमतरी के किस बैंक के एटीएम से संदिग्ध लेनदेन हुआ?
उत्तर: धमतरी के टिकरापारा स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम से यह संदिग्ध लेनदेन हुआ है। - एटीएम से कुल कितने रुपये और कितनी बार में निकाले गए?
उत्तर: एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए कुल 3200 बार में 3.20 करोड़ रुपये निकाले गए। हर बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई।
यह खबरें भी पढ़ें...
भूपेश बघेल और कांग्रेस ने क्यों रोकी ईडी की जाँच ; सांसद संतोष पांडेय ने विदेशी फंडिंग पर दागे तीखे सवाल
हर्षा रिछारिया का संतों को खुला चैलेंज : 'विदेशी फंडिंग साबित करो वरना एक करोड़ दो'
95 करोड़ की विदेशी फंडिंग का खुलासा; ED की रडार पर अमेरिकी मिशनरी संस्था
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj