95 करोड़ की विदेशी फंडिंग का खुलासा; ED की रडार पर अमेरिकी मिशनरी संस्था

Harrison Masih | Apr 25, 2026, 10:45 IST
Share
foreign-funding-network-maoist-areas-tti-95-crore
foreign-funding-network-maoist-areas-tti-95-crore

ED की जांच में 95 करोड़ रूपए के विदेशी फंडिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें अमेरिकी संस्था TTI का नाम सामने आया है। डेबिट कार्डों के जरिए भारत में पैसे लाकर छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाकों में नकदी निकासी की गई।

News In Short

  • ED की जांच में 95 करोड़ की विदेशी फंडिंग नेटवर्क सामने आया।
  • अमेरिका की संस्था और विदेशी डेबिट कार्ड से लेनदेन का शक।
  • Truist Bank से जुड़े कार्डों के जरिए भारत में कैश निकला गया।
  • बस्तर-धमतरी क्षेत्रों में लगभग 6.5 करोड़ रुपये की नकद निकासी हुई।
  • ED ने छापेमारी में विदेशी कार्ड, नकदी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

News In Details

Raipur. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया जांच में एक बड़े विदेशी फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसके तार छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित इलाकों तक जुड़े हैं। जांच के दायरे में अमेरिकी मिशनरी संस्था द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI) भी आई है, जिसके माध्यम से देशभर में करीब 95 करोड़ रूपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई है।

विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए फंडिंग

ED की जांच के मुताबिक, नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए भारत में बड़ी मात्रा में धनराशि लाई गई। यह कार्ड कथित तौर पर Truist Bank (अमेरिका) से जुड़े हुए थे। इन कार्डों का इस्तेमाल अलग-अलग राज्यों के एटीएम से बार-बार नकद निकासी के लिए किया जा रहा था, ताकि वित्तीय निगरानी तंत्र को चकमा दिया जा सके।

जांच में यह भी सामने आया है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर और धमतरी जैसे इलाकों में इन कार्डों के जरिए लगभग 6.5 करोड़ रूपए नकद निकाले गए।

छह राज्यों में छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए ED ने 18 और 19 अप्रैल को छह राज्यों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एजेंसी ने 25 विदेशी डेबिट कार्ड, करीब 40 लाख रूपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल सबूत और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। एजेंसी का मानना है कि यह एक संगठित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क हो सकता है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तारी

इस मामले में ED ने मीकाह मार्क नामक आरोपी को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद हुए। उसके खिलाफ पहले से लुक आउट नोटिस जारी था।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संचालन

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क के लेनदेन को नियंत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन बिलिंग और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे कथित तौर पर विदेश से ऑपरेट किया जा रहा था।

FCRA नियमों पर सवाल

ED के अनुसार, द टिमोथी इनिशिएटिव भारत में FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) के तहत पंजीकृत नहीं है। इसके बावजूद संस्था से जुड़े फंड का उपयोग देश में गतिविधियों के लिए किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि संस्था का उद्देश्य ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार, नए चर्च स्थापित करना, पादरियों को प्रशिक्षण देना और शिष्य तैयार करना है।

माओवादी क्षेत्रों से कनेक्शन पर सवाल

छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में इस तरह की फंडिंग को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी बस्तर क्षेत्र में विदेशी फंडिंग के जरिए मतांतरण की आशंका व्यक्त की थी।

आगे और खुलासों की संभावना

ED का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, स्थानीय सहयोगियों और फंड के वास्तविक उपयोग की गहराई से जांच कर रही है। यह मामला न सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव के लिहाज से भी काफी संवेदनशील माना जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

NGOs की विदेशी फंडिंग पर सरकार सख्त, गड़बड़ी करने वालों के हाथ से जाएगी संपत्ति!

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग का बड़ा खुलासा, बच्चों पर धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग भी जांच में

दमोह के गंगा जमुना स्कूल की प्रिंसिपल, दो अन्य टीचर हिंदू से मुसलमान बनीं, संचालक के पास हजारों एकड़ जमीन, विदेशी फंडिंग की आशंका

लग्जरी गाड़ियां चुराकर अपराध की दुनिया में आए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, विदेशी फंडिंग लेकर देश में अशांति फैलाई

Tags:
  • बस्तर
  • धमतरी
  • विदेशी फंडिंग
  • ED Investigation
  • ED की जांच
  • छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच