दुर्ग में सनसनीखेज वारदात! एक ही कमरें में मिलीं माता-पिता और दो बच्चों की लाशें

Harrison Masih | May 22, 2026, 16:00 IST
Share
durg-family-suicide-case-four-dead
durg-family-suicide-case-four-dead

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। दंपती और उनके दो बच्चों की लाशें घर में मिली है। शुरुआती जांच में बच्चों की हत्या के बाद दंपती द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका है।

Durg. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में दंपती और उनके दो मासूम बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार हाल ही में तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लौटा था।

कमरे में मिली पूरे परिवार की लाश

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। गोविंद और चंचल की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। घटना का पता तब चला जब सुबह परिवार के अन्य सदस्य कमरे तक पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना मोहन नगर पुलिस को दी गई।

बच्चों के गले पर मिले निशान

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में बच्चों के गले पर निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घर से मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूत्रों के मुताबिक, नोट में परिवार की आर्थिक परेशानियों और घरेलू कलह का जिक्र किया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नोट किसने लिखा और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

प्राइवेट फर्म में काम करता था गोविंद

पुलिस के अनुसार, गोविंद साहू एक निजी फर्म में काम करता था। परिवार में आर्थिक संकट की स्थिति होने की बात भी सामने आई है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ समय से परिवार तनाव में था।

हालांकि पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, परिवार की गतिविधियों और हालिया संपर्कों की जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।

इलाके में पसरा मातम

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और परिचित इस घटना से स्तब्ध हैं। खासकर दो मासूम बच्चों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दुर्ग सुसाइड केस: जिंदगी से हार गया खिलाड़ी... इंस्टा में LIVE आकर फंदे पर लटका

एमपी के सागर में बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़, शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्ट मार्टम रिपॉर्ट ने खोला राज

रायपुर में प्रेमिका ने की आत्महत्या; परिजन बोले- प्रेमी धर्मांतरण के लिए बनाता था दबाव

Tags:
  • सामूहिक आत्महत्या
  • Durg
  • सुसाइड केस
  • सुसाइड नोट
  • दुर्ग सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि