दुर्ग-रायपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: 2 बच्चों समेत 4 की मौत, एक बच्चा गंभीर

Harrison Masih | Published:
Share
दुर्ग में सड़क हादसा 2026
दुर्ग में सड़क हादसा 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

समझें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में 2 बच्चों समेत कुल 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है।

स्कूटी पर सवार थे 5 लोग

जानकारी के अनुसार, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर हुआ।

durg accident
durg accident


मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय अमृता निर्मलकर, 26 वर्षीय लक्ष्मी निर्मलकर, 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

हाईवे किनारे खड़ा था ट्रैक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

durg accident
durg accident


पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिवार से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

नेताओं के काफिले को लेकर लगाए गए आरोप

हादसे के बाद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि उस समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त थी और दुर्घटना के बाद तुरंत राहत कार्य नहीं हो सका।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

दुर्ग में हादसा... रेलवे के सीनियर अधिकारी को ट्रक ने कुचला, मौत

Jashpur bus accident: बस पलटने से मासूम समेत 6 की मौत, 9 की हालत गंभीर

जगदलपुर हाइवे में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बोलेरो की टक्कर में जिंदा जल गए 2 युवक...

गूगल मैप के भरोसे निकले युवक अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरे

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सड़क हादसा
  • नेशनल हाईवे
  • durg accident
  • दुर्ग में हादसा
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी