बड़े भाई ने रील बनाने से मना किया तो फंदे में लटक गई छोटी बहन... सदमे में परिजन

Kanak Durga Jha | Sept 23, 2024, 14:26 IST
Share
elder brother refused make reel minor girl hanged herself
elder brother refused make reel minor girl hanged herself

Chhattisgarh Suicide Case : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Minor Girl Committed Suicide In CG : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के बड़े भाई ने उसे इंस्टाग्राम चलाने से और रील बनाने से मना कर रहा था। साथ ही मम्मी-पापा से शिकायत करने की चेतावनी दे रहा था। जिससे भयभीत होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।

रील बनाने से मना किया तो कर ली आत्महत्या

यह पूरा मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। नाबालिग युवती कोरंधा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत रतासिली की रहने वाली है। यहां एक नाबालिग ने दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, बच्चे छोटे और स्कूल में है, इस वजह से परिजन दोनों बच्चों के मोबाइल चलाने के लिए मना करते थे। इसके साथ ही साेशल मीडिया से दूर रहने के लिए कहते थे। लेकिन, नाबालिग को इंस्टाग्राम पर रील बनाना और सोशल मीडिया पर पाेस्ट करना अच्छा लगता था।

नाबालिग अपने माता-पिता से छिपकर सोशल मीडिया चलाती थी और इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। यह बात जब बड‍़े भाई साहिल को पता चली तो उसने छोटी बहन को रील बनाने से मना किया। इसके साथ ही इसकी सूचना परिजनों को देने की बात कही। बड़े भाई की बातें सुनकर बहन डर गई और माता-पिता के डांट से बचने के लिए फांसी लगाकर जान दे दी।

दोंस्तों से चैटिंग करती थी युवती

मृतका के बड़े भाई साहिल के अनुसार उसकी बहन परिजनों के मना करने के बावजूद मोबाइल में इंस्टाग्राम एप डाउन लोड कर वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ अपने दोस्तो के साथ चैटिंग करती थी। घटना के कुछ देर पहले भी जब साहिल ने उसे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाते हुए देखा तो रोक–टोक करते हुए इसकी शिकायत मम्मी-पापा से करने की बात कही। आशंका है कि इसी भयवश किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Suicide Case
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg suicide case
  • minor girl committed suicide
  • minor girl committed suicide in ambikapur
  • minor girl hanged herself
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई