मूर्ति के विसर्जन के लिए निकली जुलूस पर गिरी बिजली की तार, कई लोग घायल

Kanak Durga Jha | Oct 13, 2024, 12:07 IST
Share
electric wire fell processionimmersion idol 7 people injured balod
electric wire fell processionimmersion idol 7 people injured balod

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बालौद जिले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों के धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बालौद जिले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों के धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से तीन महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम संजारी पुलिस चौकी क्षेत्र के कंवर गांव में हुई, जब देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था।

इस वजह से टूटी तार

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान एक व्यक्ति धार्मिक ध्वजा फहराते हुए डंडे को पकड़कर नाच रहा था तभी डंडा बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिसके बाद तार टूटकर लोगों पर गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि ध्वज का डंडा पकड़ने वाले व्यक्ति की पहचान परमेश्वर पटेल के रूप में हुई है। इस घटना में तीन महिलाओं और एक किशोर समेत सात लोग झुलस गए।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला जलाने पर हो गई एफआईआर दर्ज, जानें वजह

कई लोग घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को धमतरी जिले के जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Balod News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • Chhattisgarh news today
  • balod news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि