आज से बदल गए बिजली के नियम: लेट पेमेंट चार्ज घटा, बिजली का रेट बढ़ा

Harrison Masih | Jun 27, 2026, 16:25 IST
छत्तीसगढ़ में बदले बिजली के नियम 2026
छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल के नियम बदल गए हैं। अब बिजली बिल देर से जमा करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट सरचार्ज नहीं लगेगा। वहीं घरेलू बिजली दरों में 30 से 50 पैसे और कमर्शियल दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है।

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज यानी 1 जुलाई से एक बड़ा बदलाव हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने नए टैरिफ ऑर्डर के साथ बिजली बिल के नियमों में बड़ा सुधार किया है। इस नए नियम से जहां एक तरफ बिल लेट होने पर लगने वाले जुर्माने में राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ बिजली महंगी होने से जेब पर बोझ भी बढ़ेगा।



अब नहीं लगेगा पूरे महीने का चार्ज

अभी तक का नियम यह था कि अगर आप बिजली बिल पटाने की आखिरी तारीख (Due Date) से एक या दो दिन भी लेट होते थे, तो आपसे पूरे महीने का 1.5% जुर्माना (लेट पेमेंट सरचार्ज) वसूल लिया जाता था।



आज से पूरे महीने का जुर्माना नहीं लगेगा। अब 'जितने दिन की देरी, उतना ही जुर्माना' का नियम लागू होगा। अब देरी होने पर 0.04% प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज जोड़ा जाएगा।



इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो भूलवश या किसी कारण से लास्ट डेट के 2-4 दिन बाद बिल पटाते थे। अब उन्हें सिर्फ उन 2-4 दिनों का ही छोटा सा चार्ज देना होगा।



नया नियम क्या है?

  • लेट पेमेंट सरचार्ज: 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन
  • जितने दिन की देरी, उतना ही अतिरिक्त शुल्क
  • एक-दो दिन की देरी पर पूरे महीने का जुर्माना नहीं

इस बदलाव से उन उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जो ड्यू डेट के कुछ दिनों बाद बिल जमा करते हैं।



CSERC ने क्यों किया बदलाव?

आयोग के अनुसार नई प्रणाली का उद्देश्य बिलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना, तर्कसंगत बनाना, उपभोक्ता हितैषी बनाना,और वास्तविक देरी के अनुसार शुल्क तय करना है।



आयोग का मानना है कि अब उपभोक्ताओं को उतनी ही पेनल्टी देनी होगी जितनी वास्तविक देरी हुई है।



बिजली दरों में भी हुई बढ़ोतरी

लेट पेमेंट नियम में राहत के साथ बिजली दरों में वृद्धि का असर भी उपभोक्ताओं को झेलना पड़ेगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नए टैरिफ के अनुसार बिजली की दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है।



आपकी खपत (Units) के आधार पर अब हर महीने आपके बिजली बिल में 30 रूपए से लेकर 500 रूपए तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।



दुकानदारों और व्यावसायिक संस्थानों (Commercial Users) के लिए बिजली दरें 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाई गई हैं।



प्रमुख बदलाव

  • स्थानीय निकायों और सरकारी कार्यालयों को घरेलू श्रेणी में शामिल किया गया।
  • गैर-सब्सिडी कृषि पंपों पर ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली छूट को 40 प्रतिशत किया गया।
  • कुछ उपभोक्ता श्रेणियों का पुनर्गठन भी किया गया है।

उपभोक्ताओं पर क्या होगा असर?

नई व्यवस्था लागू होने के बाद दो तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।



राहत

  • देर से बिल जमा करने पर वास्तविक दिनों के हिसाब से ही जुर्माना लगेगा।
  • एक-दो दिन की देरी करने वालों को कम सरचार्ज देना होगा।
  • बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।

अतिरिक्त बोझ

  • घरेलू बिजली दरें बढ़ेंगी।
  • कमर्शियल उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ेगा।
  • मासिक बिजली बिल में अतिरिक्त राशि जुड़ सकती है।

आज से नियम लागू

CSERC द्वारा जारी टैरिफ आदेश के अनुसार बिजली दरों और लेट पेमेंट सरचार्ज से जुड़े सभी नए नियम आज 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। इसके बाद राज्य के सभी बिजली उपभोक्ताओं को नई दरों और नई पेनल्टी प्रणाली के अनुसार बिल का भुगतान करना होगा।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में बिजली के नए नियम कब से लागू होंगे?
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) के नए टैरिफ ऑर्डर के अनुसार सभी नए नियम 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे।
  2. नए बिजली टैरिफ से उपभोक्ताओं के बिल पर कितना असर पड़ेगा?
    घरेलू बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है। खपत के आधार पर मासिक बिल में करीब 30 से 500 रुपये तक अतिरिक्त भार पड़ सकता है। व्यावसायिक (कमर्शियल) श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पर 75% तक मिलेगी छूट, जल्दी कर लें ये काम



मोर बिजली एप से पुराने बिल के बोझ से मिलेगी मुक्ति, भारी छूट दे रही सरकार



electricity bills : गर्मी में बढ़ा रहा है बिजली बिल, तो इन स्मार्ट टिप्स से ऐसे करें बचत



महंगाई का करंट, बिजली के दाम बढ़ने के साथ सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ब्याज में कटौती



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिजली बिल
  • electricity bills
  • छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग
  • CSERC
  • बिजली के दाम