हाथियों का आतंक... बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला, घर से बाहर निकलने में कांप रहे लोग

Kanak Durga Jha | Oct 01, 2024, 11:19 IST
Share
Elephants trampled old man death sarguja
Elephants trampled old man death sarguja

Elephant Attack In Sarguja : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाथियों ने दहशत फैला दिया है। सरगुजा जिले के उदयपुर एम् हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला।

Elephant Attack In Sarguja : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाथियों ने दहशत फैला दिया है। सरगुजा जिले के उदयपुर एम् हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि 12 हाथियों के दल गांव में घुस गया है। हाथी फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। वहीं हाथियों ने किराना दुकान से लौट रहे बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला।

रिहायशी इलाके में घुसे हाथी

मिली जानकारी के मुताबिक, 12 हाथियों के दल में से दो हाथी अलग होकर कोटमी पहुंच गए थे। शाम को ये हाथी कोटमी के पार पलका के पास डटे हुए हैं। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करा लोगों को सतर्क किया है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

ये खबर भी पढ़िए... 30 गांव के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर इन्स्टॉल कराया एप

22 दिनों पूर्व उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा 11 हाथियों का दल करमकटरा के आसपास विचरण कर रहा था। एक मादा हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद इनकी संख्या 12 हो गई है। इस बीती रात दल के दो हाथी अलग होकर कोटमी के पास पहुंच गए। हाथियों ने कोटमी निवासी फेंकू राम गोंड़ (उम्र - 60 साल) को कुचलकर मार डाला।

हुड़दंग मचा रहे हाथी

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग फेंकू राम शाम को घर से दुकान जाने के लिए निकला था। सामान लेने के बाद बुजुर्ग जंगल से लगे रास्ते से घर वापस आ रहा था। उसी दौरान दो हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आए गए। इसके पूर्व फेंकू राम गोंड़ भाग पाता, हाथियों ने उसे उठाकर पटक दिया और कुचल दिया।

वह गंभीर अवस्था में घायल हो गया। गांव के सरपंच और ग्रामीण उसे गाड़ी में डालकर उदयपुर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग के एसडीओ समेत वनकर्मी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान जानकारी मिली कि दोनों हाथी पलका की ओर गए हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Elephant attack in Chhattisgarh
  • elephant attacked villagers
  • cg elephant attack
  • chhattisgarh elephant attack
  • sarguja elephant attack
  • सरगुजा में हाथियों का आतंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि