छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सली ढेर होने की खबर

Aman Vaishnav | Published:
Share
encounter chhattisgarh telangana border drg naxals 3 4 killed
encounter chhattisgarh telangana border drg naxals 3 4 killed

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शुरू हुई। खबर है कि इस मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे से जारी है। जवानों को माओवादियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया।

bae460e3-b19
bae460e3-b19


3-4 नक्सलियों मारे जाने की खबर

जानकारी के अनुसार 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हांलाकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली सक्रिय हैं। पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता सबसे ज्यादा देखी जा रही है।

बीजापुर जिले के लंकापल्ली गांव के पास जंगल में नक्सलियों ने 2 IED प्लांट किए थे। सर्चिंग पर निकली जवानों की टीम ने इन IEDs को डिफ्यूज कर दिया है।

c800c08b-2f5
c800c08b-2f5


सड़क किनारे IED बरामद

डीआरजी बीजापुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी और बीडीएस की संयुक्त टीम ने दो आईईडी बरामद किए हैं। ये आईईडी सड़क किनारे लगाए गए थे। कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें राजू मोडियम नामक एक ग्रामीण घायल हो गया था। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

7ba924ee-0fa
7ba924ee-0fa


सर्चिंग पर था सुरक्षा बल

पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी को संयुक्त सुरक्षा बल ईलमिड़ी-लंकापल्ली इलाके में सर्चिंग कर रहे थे। इस दौरान, लंकापल्ली की कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग करते हुए उन्हें दो आईईडी मिले। जानकारी के अनुसार, इन आईईडी का वजन 20 से 30 किलोग्राम के आसपास था।

बड़ी गाड़ी ब्लास्ट करने का था प्लान

नक्सलियों ने आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम से सड़क के बीचों-बीच लगाया था। उनका मकसद बड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना था। जैसे ही सूचना मिली, बीडीएस टीम बीजापुर पहुंची। टीम ने सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए आईईडी को निष्क्रिय किया और सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

इसके पहले, 25 जनवरी को बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 6 आईईडी ब्लास्ट हुए थे। इन विस्फोटों में DRG के 11 जवान घायल हो गए थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

बीजापुर एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर, 4 महिलाएं शामिल, कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा भी मारा गया

छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर, हैदराबाद में हिड़मा के करीबी समेत 20 ने डाले हथियार

बीजापुर में माओवादियों का तांडव: सरेंडर कर चुके नक्सली को घर में घुसकर काटा, सिर से चमड़ी उधेड़ी

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, मछली पकड़ने गए पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना!



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • नक्सली
  • डीआरजी जवान
  • सुरक्षा बल
  • छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार