छत्तीसगढ़ में इंजीनियर से 35 लाख की ठगी, पेट्रोल पंप-गैस एजेंसी दिलाने का दिया झांसा
Kanak Durga Jha | Sept 18, 2024, 11:50 IST
engineer NH cheated Rs 35 lakh in sarguja
Chhattisgarh Fraud Case : नेशनल हाइवे के सब इंजीनियर से युवक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी कर ली।
Chhattisgarh Fraud Case News : छत्तीसगढ़ से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने सब इंजीनियर को झांसे में लेकर लाखों रुपए वसूल लिए। नेशनल हाइवे के सब इंजीनियर से युवक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी कर ली।
ठगी करने वाले युवक ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताया। ठगी करने वाले युवक ने अंबिकापुर एवं जशपुर में अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की है। इसकी जानकारी सब इंजीनियर को हुई तो उसने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 43 संभाग कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ राजेंद्र तिग्गा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी पहचान फुंदुरडिहारी निासी प्रवीण कुमार तिग्गा से काफी समय से थी। उसने स्वयं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताकर 2009-10 में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने का झांसा दिया। राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि प्रवीण कुमार ने राजेंद्र तिग्गा से अपने और पत्नी के खाते में 5 लाख 81 लाख रुपए और नगद 30 लाख रुपए ले लिया।
शिकायतकर्ता सब इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि प्रवीण कुमार तिग्गा ने साले प्रबोध कुमार टोप्पो के नाम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का गैस एजेंसी का एलओआई भी प्रदान किया गया। आवेदक के भाई राजेश तिग्गा को भी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप का एलओआई प्रदान किया गया। दोनों एलओआई के संबंध में कंपनी से जानकारी ली गई तो वे फर्जी निकले। इस संबंध में पूछताछ करने पर प्रवीण कुमार तिग्गा ने संतोषप्रद जानकारी नहीं दी।
पीड़ित सब इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि पारिवारिक संपर्क होने के कारण उन्हें प्रवीण कुमार तिग्गा पर शक नहीं हुआ, लेकिन उसके द्वारा जशपुर और सरगुजा में अन्य लोगों से भी ठगी की जानकारी मिली तो संदेह हुआ। वर्तमान में प्रवीण कुमार तिग्गा स्वयं को इंटरनेशनल फायनेंशियल इंटेलीजेंस का डिप्टी डायरेक्टर बताता है। उसने अपना आईडी भी इसी पदनाम का भेजा जा रहा है।
इस मामले में शिकायत की जांच के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार तिग्गा के खिलाफ धारा धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायससवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
ठगी करने वाले युवक ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताया। ठगी करने वाले युवक ने अंबिकापुर एवं जशपुर में अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की है। इसकी जानकारी सब इंजीनियर को हुई तो उसने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर की ठगी
सब इंजीनियर को दिया एजेंसी का फर्जी दस्तावेज
पारिवारिक संपर्क होने के कारण नहीं हुआ संदेह
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman