भगवान राम आज भी खाने आते हैं माता शबरी के बेर

Kanak Durga Jha | Oct 24, 2024, 16:30 IST
Share
Even today Lord Ram comes eat Shabri leftover berries janjgir champa
Even today Lord Ram comes eat Shabri leftover berries janjgir champa

Janjgir-Champa Shivrinarayan Temple History : छत्तीसगढ़ का भगवान राम से करीबी नाता रहा है। अपने वनवास काल में प्रभु राम ने 12 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे थे।

Janjgir-Champa Shivrinarayan Temple : छत्तीसगढ़ का भगवान राम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव बेहद गहरा है। अपने वनवास काल में भगवान राम ने 12 वर्ष छत्तीसगढ़ के जंगलों में बिताए थे। इस दौरान उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले में माता शबरी से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने शबरी के प्रेम से दिए जूठे बेर खाए थे।

यह स्थान "शिवरीनारायण" के रूप में प्रसिद्ध है, जो तीन नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित है। यहां स्थित वट वृक्ष, जिसे "अक्षय वट वृक्ष" कहा जाता है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शबरी ने इसी वृक्ष के पत्तों में रखकर बेर भगवान राम को परोसे थे।

आज भी लगते हैं बेर के भोग

आज भी इस मंदिर में भगवान राम और लक्ष्मण को बेर का भोग लगाया जाता है, और मेले के समय में भगवान का विशेष श्रृंगार होता है। भक्तगण रत्न जड़ित मुकुट और स्वर्ण आभूषणों से भगवान का गर्भगृह सजाते हैं। शिवरीनारायण का यह पवित्र स्थल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और भगवान राम के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों को जीवंत बनाए रखता है। इस मंदिर और क्षेत्र की महिमा पीढ़ी दर पीढ़ी छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों में बसी है, जो उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ती है।

छत्तीसगढ़ में सात पहाड़ियों के बीच विराजमान हैं वैष्णो देवी... दर्शन करने भक्तों का लगा रहता है तांता

कौन हैं माता शबरी

प्रभु राम के करोड़ों भक्तों में से माता शबरी का वर्णन सबसे पहले होता है। माता शबरी मातंग ऋषि के आश्रम में रहतीं थीं। माता शबरी भील समुदाय और शबर जाति से थीं। ऐसा कहा जाता है कि उनका विवाह एक भील व्यक्ति से तय किया गया था, लेकिन विवाह की तैयारी में सैकड़ों जानवरों की बलि देखकर वे अपना विवाह छोड़कर चली गई थीं।

शादी के भाग जाने के कारण समुदाय के लोगों ने माता का बहिष्कार कर दिया था। जिसके बाद ऋषि मतंग ने उन्हें अपने आश्रम में शरण दिया। माता शबरी ऋषि मतंग के साथ आश्रम में ही प्रभु राम की भक्ति में लीन रहती थी। जब ऋषि मतंग अंतिम सांसे ले रहे थे, तब उन्होंने माता शबरी से कहा था कि - तुम प्रभु राम की प्रतीक्षा करना, वे भाई लक्ष्मण के साथ दर्शन देने आएंगे।

छत्तीसगढ़ में सात पहाड़ियों के बीच विराजमान हैं वैष्णो देवी... दर्शन करने भक्तों का लगा रहता है तांता



इतना कहकर मतंग ऋषि ने अपने प्राण त्याग दिए। ऋषि मतंग की मृत्यु के बाद माता शबरी ने कई सालों तक भगवान राम का इंतजार किया। प्रभु राम की प्रतीक्षा में माता रोज अपनी कुटिया को फूलों से सजाती थी। प्रभु राम को भोग लगाने के लिए माता रोज पके हुए बेर बिछकर भोग के लिए रखती थी। माता शबरी के इस दिनचर्या को देखकर ग्रामीण हंसते थे और उन्हें पागल कहते थे।

कई सालों के इंतजार के बाद भगवान राम भाई लक्ष्मण के साथ माता शबरी के कुटिया आए। जब प्रभु राम छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में भ्रमण, तो उन्हें माता शबरी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद प्रभु राम माता शबरी को दर्शन देने उनके कुटिया गए।

एक दिया जलाने से मनोकामना पूरी होती है मां बम्लेश्वरी मंदिर में... जानिए हजारों साल पुराना इतिहास

Sawan Somvar 2024: सूनी गोद भरता है छत्तीसगढ़ का ये शिव मंदिर, रहस्यों और चमत्कार से भरा है यहां का इतिहास

Tags:
  • Janjgir-Champa News
  • Janjgir Champa
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा