किसानों ने जारी किया मांगों का घोषणा पत्र, बोले- जो पार्टी हमारे घोषणा पत्र की अनदेखी करेगी हम भी करेंगे उसकी अनदेखी

The Sootr CG | Oct 10, 2023, 24:00 IST
Share
किसानों ने जारी किया मांगों का घोषणा पत्र, बोले- जो पार्टी हमारे घोषणा पत्र की अनदेखी करेगी हम भी करेंगे उसकी अनदेखी
किसानों ने जारी किया मांगों का घोषणा पत्र, बोले- जो पार्टी हमारे घोषणा पत्र की अनदेखी करेगी हम भी करेंगे उसकी अनदेखी

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल लोगों को साधने में लगे हुए हैं। इस मौके पर अपनी बात मनवाने किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

RAJNANDGAON. एक ओर जहां विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल लोगों को साधने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर इस मौके पर अपनी बात मनवाने के लिए किसान भी मोर्चा खोले हुए हैं। राजनांदगांव कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों ने अपने प्रांतीय महापंचायत का आयोजन किया है, जिसमें किसानों ने अपनी मांगों का घोषणा पत्र जारी किया।

प्रांतीय किसान महापंचायत ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को साधने के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जल्द जारी कर दिया जाएगा, ऐसे में किसान भी अपनी मांगों को पूरी करने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किए हुए हैं। जिसमें वन क्षेत्र के किसान, मजदूर और अन्य किसानों के अधिकारों की बात कही गई हैं। राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने किसानों ने एक प्रांतीय किसान महापंचायत का आयोजन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की है।

रमन कार्यकाल का 2 साल का बकाया बोनस नहीं दिया

राजनांदगांव जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने कहा है कि इस महापंचायत के माध्यम से हम किसान मजदूर की मांग अपने घोषणा पत्र के माध्यम से रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की रमन सरकार का बकाया 2 वर्ष का बोनस देने का वादा कांग्रेस ने किया था, लेकिन कांग्रेस ने भी पूर्व रमन कार्यकाल का 2 साल का बकाया बोनस नहीं दिया है। किसान नेता सुदेश टीकम ने कहा कि जो पार्टी हमारे घोषणा पत्र की अनदेखी करेगी, हम उसकी अनदेखी करेंगे।

इन मांगों का घोषणापत्र जारी किया गया

किसानों ने प्रांतीय किसान महापंचायत के जरिए अपने घोषणा पत्र के बिंदुओं पर कहा है कि इस महापंचायत में मांग की जा रही कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाए। वहीं 4 हजार रुपए क्विंटल से अधिक दर पर धान खरीदी की जाए। किसानों का कर्ज माफी हो, व्यक्तिगत फसल बीमा हो, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए फसल रक्षकों की तैनाती की जाए। इसके अलावा तेंदूपत्ता की कीमत 8000 से अधिक करने, वन उपज का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और 250 दोनों का रोजगार गारंटी योजना लागू कर कलेक्टर दर पर भुगतान करने की मांग की है। विभिन्न राजनीतिक दलों से पूर्व किसानों ने अपने इस घोषणा पत्र के माध्यम से राजनीतिक दलों को संकेत दिया है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Rajnandgaon Collector
  • Provincial Kisan Mahapanchayat
  • Manifesto of farmers' demands
  • राजनांदगांव कलेक्टर
  • प्रांतीय किसान महापंचायत
  • किसानों की मांगों का घोषणा पत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई