फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा

Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 15:37 IST
Share
Filmmaker Anurag Kashyap If you want to live in India you have to move with the country the sootr
Filmmaker Anurag Kashyap If you want to live in India you have to move with the country the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप को नसीहत दी है कि अगर भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा। उन्होंने कश्यप के खिलाफ सख्त एक्शन की भी मांग की है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप को नसीहत दी है कि अगर भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा। उन्होंने कश्यप के खिलाफ सख्त एक्शन की भी मांग की है। दरअसल, फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। अनुराग कश्यप सवालों के घेरे में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें... ips आनंद छाबड़ा के 8 करोड़ के 2 फ्लैट से होती है 74 लाख की सालाना कमाई

कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल

सोशल मीडिया में हुए एक बहस के दौरान अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर पेशाब करने की बात कह दी। यह कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद कश्यप विवादों से घिर गए। अब भाजपा सांसद बृजमोहन ने कश्यप को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत में रहना है तो भारत के साथ चलना होगा। साथ ही कश्यप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। सांसद बृजमोहन ने कहा, कुछ लोग जाति, संप्रदाय के नाम पर समाज का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस

आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'फुले' 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। मगर, जातिवाद के आरोप के कारण रिलीज को टालना पड़ा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में अनेक परिवर्तन किए। विवाद और फिल्म में परिर्वतन से अनुराग तनाव में आ गए। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार, ब्राह्मणें और सेंसर बोर्ड पर चंद पोस्ट शेयर की तो कश्यप को सोशल मीडिया पर आलोचना की झड़ी लग गई। अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा कि ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना उनसे सुलगती, उतना सुलगाएंगे। इसका जवाब देते हुए फिल्म मेकर ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी का कहर शुरू, तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा

विवाद बढ़ा तो कश्यप ने मांगी माफी

जब विवाद बढ़ा तो अनुराग कश्यप ने कहा, माफी मांगता हूं, पर ये मैं अपनी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस लाइन के लिए मांग रहा हूं, जिसको लोगों ने गलत तरह से लिया। ब्राह्मण लोग औरतों को बख्श दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौन से ब्राह्मण हो तय कर लो? बाकी मेरी तरफ से माफी।

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू

रिलीज डेट बदली, फिल्म में भी बदलाव

फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म 'फुले' विवादों में घिर गई है। समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर बनी फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। फिल्म पर जातिवाद फैलाने के इल्जाम लगाए गए। अब रिलीज डेट 25 अप्रैल कर दी गई है। वहीं, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसे ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही कई बदलाव करने के लिए भी कहा। फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है।

Tags : Filmmaker | Anurag Kashyap | Country | CG News | Raipur | अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Anurag Kashyap
  • अनुराग कश्यप
  • अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Filmmaker
  • Country
  • फिल्म मेकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती