कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, BJP ने किया थाने का घेराव, जानें क्या है पूरा मामला

The Sootr | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, BJP ने किया थाने का घेराव, जानें क्या है पूरा मामला
कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, BJP ने किया थाने का घेराव, जानें क्या है पूरा मामला

कुनकुरी में महिला से दुर्व्यवहार मामले में पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर की है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी यू डी मिंज पर एक महिला ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने यूडी मिंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के साथ बहस करते और मोबाइल छीनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर कुनकुरी से बीजेपी प्रत्याशी विष्णु देव साय के समर्थकों ने कुनकुरी थाने का घेराव भी 13 नवंबर को किया है।

पीड़ित महिला ने की थी शिकायत

पीड़ित महिला का कहना है कि 12 नवंबर को सुबह 8 से 9 बजे उसके घर में काफी संख्या में लोग आ गए थे, इन लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया था, उनके द्वारा कहा जा रहा था कि ये क्या काम कर रही है। इसके बाद वो लोग फोटो लेकर निकल गए। फिर पीछे से विधायक यूडी मिंज आए, वे बोले कि तुम्हारा भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया, देख लो। 15 लाख की जो योजना थी, वो आपके खाते में आई क्या। विधायक ऐसे बोल रहे थे। इसी दौरान वीडियो बना रहे हो कहकर मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया गया और मुझे मारने के लिए कहा गया। थाने में दिए गए आवदेन में अपनी जान का खतरा बताया गया है।

यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

पीड़ित महिला की शिकायत के कुनकुरी पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448,143, 355 के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज व कार्यकर्ताओं पर बलवा, गृह अतिचार समेत महिला को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगा है। जिन पर एफआईआर हुई है उनमें विमल राम, अर्जुन राम, महेंद्र राम, प्रकाश किस्पोट्टा, यूडी मिंज और कांग्रेस अन्य कार्यकर्ता के नाम शामिल हैं।

बीजेपी ने किया थाना का घेराव

कुनकुरी से बीजेपी प्रत्याशी विष्णु देव साय के समर्थकों ने कुनकुरी थाना घेराव के साथ एनएच 43 जाम कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा है। बीजेपी ने 13 नवंबर को यह बोलते हुए घेराव किया कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • कुनकुरी विधानसभा सीट
  • Kunkuri Congress MLA UD Minz
  • FIR against Kunkuri assembly seat
  • Congress candidate UD Minz
  • UD Minz accused of misbehaving with a woman
  • कुनकुरी कांग्रेस विधायक यूडी मिंज
  • कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के खिलाफ FIR
  • यूडी मिंज पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज