हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर... जयपुर, राजकोट, सूरत समेत कई शहरों के लिए जल्द ही शुरू होगी फ्लाइट

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Flights start soon many cities Jaipur, Rajkot, Surat
Flights start soon many cities Jaipur, Rajkot, Surat

Swami Vivekananda Airport Raipur : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हैदराबाद के लिए सोमवार से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी।

Swami Vivekananda Airport Raipur : छत्तीसगढ़ हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही जयपुर, राजकोट, सूरत समेत कई शहरों के लिए रायपुर से फ्लाइट शुरू होने वाली है। इसके साथ ही रायपुर से हैदराबाद के लिए सोमवार से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। इस समय हैदराबाद के लिए सुबह 11.20 और रात 8.55 दो फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। 72 सीटर तीसरी नई फ्लाइट हैदराबाद से दोपहर 2.20 बजे उड़ान भरने के बाद 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसके बाद रायपुर से 4.25 बजे उड़ान भरने के बाद शाम 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ट्राफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि विमानन कंपनी के निर्देश पर हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

कई शहरों के लिए जल्द ही शुरू होगी फ्लाइट

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्दी ही जयपुर, राजकोट, रांची, सूरत, श्रीनगर और पटना के लिए जल्दी ही फ्लाइट शुरू होगी। त्योहारी सीजन में उक्त शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। विमानन कंपनियों के अधिकारी इसके लिए नए डेस्टिनेशन के साथ ही यात्रियों की संख्या का सर्वे करने में जुटे हुए है। इसके आधार पर फ्लाइटों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि नई फ्लाइटों के शुरू करने के लिए ट्रैवल्स संचालकों और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा कई बार केंद्रीय विमानन मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news in hindi
  • Chhattisgarh news today
  • swami vivekanand airport
  • raipur flights
  • raipur to rajkot flights
  • raipur to surat flights
  • raipur to jaipur flights
  • swami vivekanand airport raipur
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता
थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला

By Jageshwar Prasad

थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला