पूर्व CM का BJP पर हमला...बोले - बस्तर बर्बाद हो गया लेकिन सीएम नहीं पहुंचे

Kanak Durga Jha | Aug 30, 2025, 12:59 IST
Share
Former CM attacks BJP said Bastar destroyed but CM did not reach
Former CM attacks BJP said Bastar destroyed but CM did not reach

बस्तर संभाग के कई इलाकों में लगातार बारिश और आपदाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला किया है।

बस्तर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिसे लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और मंत्रियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बस्तर में हालात बेहद गंभीर हैं, लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह से नदारद है। न तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और न ही उनके मंत्री बस्तर पहुंचे।

बस्तर को अनदेखा कर रही सरकार - बघेल

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि बस्तर को अनदेखी करके सरकार ने अपनी संवेदनहीनता साबित कर दी है। उन्होंने कहा कि, “बस्तर बर्बाद हो गया, यहां की अर्थव्यवस्था को बहुत भारी नुकसान हुआ है। 8 लोगों की मौत हो चुकी है, सैकड़ों मकान ढह गए हैं और पुल-पुलिया टूट चुकी हैं।

लेकिन मुख्यमंत्री का विदेश दौरा जारी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई मंत्री बस्तर नहीं आया। सरकार और मंत्रियों का बस्तरवासियों के सुख-दुख में शामिल न होना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।”

बस्तर की स्थिति चिंताजनक बस्तर संभाग के कई इलाकों में लगातार बारिश और आपदाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों में कच्चे घर ढह गए हैं और पुल-पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य भी बेहद धीमी रफ्तार से हो रहा है। ऐसे में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सरकार की प्राथमिकता जनता नहीं

उन्होंने कहा कि बस्तर राज्य का बड़ा भू-भाग है और यहां की उपेक्षा करना बेहद गंभीर है। सरकार के लिए विदेश दौरे और राजनीतिक कार्यक्रम ज्यादा अहम हैं, जबकि यहां की जनता आपदा में फंसी हुई है। अगर इसी तरह सरकार दूर खड़ी रही तो बस्तर की समस्याएं और विकराल होंगी।

Bhupesh Baghel | Bhupesh Baghel big statement | बस्तर में भारी बारिश से प्रलय | CM Vishnu Deo Sai | chhattisgarh cm vishnu deo sai

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • Bhupesh Baghel big statement
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • बस्तर में भारी बारिश से प्रलय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज