पूर्व सीएम रमन सिंह का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, CGPSC, महादेव एप, शराबबंदी से लेकर जनगणना तक में राज्य सरकार को घेरा

The Sootr CG | Oct 07, 2023, 24:00 IST
Share
पूर्व सीएम रमन सिंह का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, CGPSC, महादेव एप, शराबबंदी से लेकर जनगणना तक में राज्य सरकार को घेरा
पूर्व सीएम रमन सिंह का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, CGPSC, महादेव एप, शराबबंदी से लेकर जनगणना तक में राज्य सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है । अलग अलग मामलों में रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार को घेरा है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है । अलग-अलग मामलों में रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। हाल ही में सामने आए CGPSC घोटालों की CBI जांच की मांग को लेकर रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है । रमन सिंह के मुताबिक CGPSC में गड़बड़ी के लिए जो जिम्मेदार है वो ही इस मामले की जांच करेंगे...तो वो निश्पक्ष जांच नहीं होगी, इसलिए उन्होने केंद्रीय एजेंसी से इस मामले की जांच कराने की मांग की है । वहीं महादेव एप को लेकर सीएम बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए रमन सिंह ने कहा की सट्टे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है। कांग्रेस के लोग इसमें शामिल है, इसलिए इस मामले की जांच यहीं से होनी चाहिए ।

4 महीने तक सरकार बैठी रही

महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महादेव एप का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। जूस बेचने वाला 200 करोड़ की शादी करता है, अपराधियों को सजा दिलाने का काम राज्य सरकार का था। 4 महीने तक सरकार बैठी रही, अभी भी जांच करने बोलते हैं।

CM भूपेश ने झूठे वादे किए हैं तो माफी मांगे

शराबबंदी को लेकर रमन सिंह ने कहा की कांग्रेस सरकार ने इसकी लिए कोई नीति नहीं बनाई, जबकी बीजेपी ने रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया था। 2000 से नीचे आबादी वाले गांव में हमने शराब दुकानें बंद करने का निर्णय लिया था, शराबबंदी की कसम कांग्रेस के लोगों ने खाई थी। शराबबंदी को लेकर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र को पलटाकर देख लो हमने शराबबंदी की बात नहीं की थी, भूपेश बघेल ने जनघोषणा पत्र में झूठे वादे किए हैं। CM भूपेश ने झूठे वादे किए है तो माफी मांगे।

चुनाव की घंटी बजी है तो अब सब याद आ रहा है

वहीं जातिगत जनगणना को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2014 के पहले तक कांग्रेस की सरकार रही, 5 सालों में कभी जातिगत जनगणना की बात नहीं हुई। चुनाव की घंटी बजी है तो अब सब याद आ रहा है। कांग्रेस को चुनाव के पहले याद नहीं आता है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के बयान पर पलटवार करते हुए रमन सिंह ने कहा कि छग की सड़कों में राधिका खेड़ा को घुमा तो दिया जाए, लूट, हत्या, बलात्कार, जुआ, सट्टा, शराब तेजी से बढ़ा है। एक बार छत्तीसगढ़ के आम आदमी से पूछे तो सही।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • former CM Raman Singh
  • पूर्व सीएम रमन सिंह
  • attacks Congress government
  • CGPSC-Mahadev App- speaks on prohibition
  • surrounds state government in census
  • कांग्रेस सरकार पर हमला
  • CGPSC-महादेव एप-शराबबंदी पर बोले
  • जनगणना में राज्य सरकार को घेरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज