सियासी गलियारे में शोक की लहर... नहीं रहीं इस दिग्गज नेता की पत्नी
Kanak Durga Jha | Sept 09, 2024, 10:59 IST
Former Home Minister Tamradhwaj Sahu's wife passes away
Tamradhwaj Sahu's wife passes away : छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में मातम पसरा हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन हो गया है।
Tamradhwaj Sahu's wife passes away : छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में मातम पसरा हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन हो गया है। निधन से कांग्रेस पार्टी में मातम का माहौल है। ताम्रध्वज साहू की पत्नी के गुजरने से कई दिग्गज नेता सोशल मीडिया में पोस्ट कर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी की तबियत कुछ महीनों से खराब थी। जिस वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती रखा गया था। इस दौरान इलाज के समय उनकी मृत्यु हो गई। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू 72 साल की थी। कमला देवी साहू को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रखा गया था।
कमला देवी साहू के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दुर्ग जिला ले जाया गया। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। कांग्रेस नेत्री शशि महिलांग में ट्वीट कर शोक जताया और लिखा, अभी मिली जानकारी के अनुसार हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू जी का निधन की खबरे आरही है जिसको सून मन बहुत ज्यादा दुःखी हों उठा है। भगवान उनकी आत्मा कों शांति प्रदान करें।
ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। ताम्रध्वज 2018 से 2023 तक कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री थे। वे भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद थे। 2014 के चुनावों में इन्होंने छत्तीसगढ की दुर्ग सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से भाग लिया। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा सीट से टिकट दिया था।
लोकसभा चुनाव के दौरान ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी ने टक्कर दिया था। चुनाव में ताम्रध्वज महासमुंद लोकसभा सीट से भारी बहुमत से हार गए थे। बात दें कि इस सीट पर कांग्रेस ने पैराशूट उम्मीदवार उतारा था। ताम्रध्वज दुर्ग से आते है लेकिन, पार्टी ने उन्हें दुर्ग से टिकट न देकर महासमुंद लोकसभा सीट से टिकट दिया था।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी की तबियत कुछ महीनों से खराब थी। जिस वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती रखा गया था। इस दौरान इलाज के समय उनकी मृत्यु हो गई। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू 72 साल की थी। कमला देवी साहू को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रखा गया था।
दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार
कौन है ताम्रध्वज साहू
लोकसभा चुनाव हार गए थे ताम्रध्वज साहू
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari