IT की कार्रवाई पर भड़के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, दिया ये सनसनीखेज बयान

Jitendra Shrivastava | Feb 05, 2024, 23:54 IST
Share
IT  की कार्रवाई पर भड़के पूर्व मंत्री
IT की कार्रवाई पर भड़के पूर्व मंत्री

छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर और ठिकानों में आयकर विभाग की कार्रवाई खत्म हो गई है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अमरजीत भगत और संबंधित लोगों के घर बुधवार से रविवार तक रेड हुई। पांच दिन तक चले छापेमारी में 18 ठिकानों पर दबिश डाली गई थी।

RAIPUT. छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर और ठिकानों में आयकर विभाग की कार्रवाई खत्म हो गई है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने अमरजीत भगत और संबंधित लोगों के घर बुधवार से रविवार तक रेड हुई। पांच दिन तक चले छापेमारी में 18 ठिकानों पर दबिश डाली गई थी। इसके बाद सोमवार को अमरजीत भगत ने प्रेस वार्ता करते हुए छापेमारी को डर और टेरर पैदा करने वाली कार्रवाई बताया। इसके साथ ही भगत ने कहा है कि वे आदिवासी नेता है और बीजेपी को आदिवासी नेताओं का विरोध नहीं पसंद आ रहा है तो सभी को एक लाइन में खड़ा कर गोली मार दें।

क्या कहा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने?

अमरजीत भगत ने कहा है कि पूरे हिंदुस्तान में टेरर पैदा करने का काम किया जा रहा है। सोरेन के साथ यही हुआ है। उन्हें मुख्यमंत्री पद भी छोड़ना पड़ा। मेरे और मेरे सहयोगियों के ठिकानों पर आईटी की टीम मौजूद रही है। डर कायम करने की कोशिश हुई है। लगातार 5 दिन तक कार्रवाई चलती रही, हमें 5 दिन तक चार दिवारी से नहीं निकलने दिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ यही करने की कोशिश की गई है। राहुल गांधी की यात्रा यहां पहुंचने वाली है, तो ये यात्रा सफल न हो इसलिए ये सब हो रहा है। लोकसभा चुनाव में छवि बिगाड़ने के लिए छवि धूमिल करने ये षड्यंत्र किया जा रहा है।

आदिवासियों को जीने का हक नहीं है क्या?

आदिवासियों को लेकर अमरजीत भगत ने आगे कहा है कि आज की डेट में आदिवासी इतना बड़ा चोर हो गया, हमारे जंगल को उजाड़ दिया गया है। आदिवासियों को जीने का हक नहीं है क्या? आवाज उठाने का हक नहीं है क्या? नहीं तो हम आदिवासियों को गोली मार दिया जाए। अमरजीत भगत ने कहा है कि मेरा आदिवासियों से मतलब है कि गैर भाजपाई अदिवासी.. अभी तक किसी मंत्री के पद हटने के बाद अब तक कभी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। विरोधी दल के आदिवासी नेताओं को एक लाइन में खड़ा कर गोली मार देनी चाहिए, तो विरोध ही नहीं होगा।

Tags:
  • अमरजीत भगत
  • IT की कार्रवाई
  • सनसनीखेज बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई