Bilaspur News : गांजा तस्करों ने नाबालिग के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

Deeksha Nandini Mehra | May 30, 2024, 11:43 IST
Share
BILASPUR NEWS
Ganja Smugglers beat up Minor

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गांजा तस्करों ने 16 साल के लड़के को बंधक बनाकर पीटा। लड़के के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे लात-घूंसों, बेल्ट से जमकर मारा।

Ganja Smugglers beat up Minor : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गांजा तस्करों ( Ganja smugglers ) ने एक नाबालिग युवक के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाबालिग युवक की उम्र मात्र सोलह साल बताई जा रही है। वीडियो में नाबालिग लड़का बंधा हुआ है और गांजा तस्कर उसे बेल्ट और लात- घूंसे से पीट रहे है। मारपीट करने वाले नाबालिग के ऊपर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो CSEB कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां के कुछ लड़कों ने एक मकान में कब्जा कर रखा है और वहां पर गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ रखकर उन्हें बेचने का काम करते हैं। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

वायरल वीडियो में क्या ?


वायरल हो रहे वीडियो में एक कमरे में 3- 4 युवक दिख रहे हैं।16 साल का लड़का जमीन पर बिछे बिस्तर पर बैठा हुआ है। उसके बगल में एक युवक लेटा हुआ है। वह लड़के को पहले जोर- जोर से दो- तीन तमाचे मारता है। फिर घूंसे से उसके गले पर वार करता है। इस दौरान गांजे की बात क्राइम ब्रांच को बताने का आरोप लगाता है। इसी बीच सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक दूसरा युवक आता है और वह लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़ मारता है। वहीं दूसरा युवक लात से लड़के को मारता है। थप्पड़ मारने वाले आरोपी की पहचान आयुष तिवारी के रूप में की जा रही है। वीडियो में कुछ लोग आयुष का नाम भी ले रहे हैं। इसके बाद लड़के को बांध दिया जाता है और पीठ पर बेल्ट मारे जाते हैं। इस दौरान लड़का रोते हुए मुखबिरी की बात से इनकार करता रहता है।

पुलिस से बचने के लिए


जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ पिटाई करने वाला आरोपी आयुष अपने दोस्तों के साथ CSEB कालोनी में कब्जा करके रहता है। आरोप है कि वहां से गांजा बेचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कॉलोनी के कई खंडहर हो चुके क्वार्टर में कब्जा कर रखा है और वहां गांजा रखते हैं। पुलिस अगर गांजा किसी खंडहर से पकड़ती भी है तो उसे लावारिस बता देती है। इससे आरोपी बच निकलते हैं। भिलाई- 3 थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि, आयुष तिवारी के साथ कैंप के कुछ लड़के घूमते रहते हैं। आयुष को पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। उनका कहना है कि वीडियो के आधार पर उसकी गिरफ्तारी करके कार्रवाई करेंगे।

कॉलोनी के लोग भी परेशान


दूसरी ओर CSEB कॉलोनी में रहने वाले लोग तस्करों और गुंडों से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में आपराधिक किस्म के लोगों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करती है। अब खुलकर बात करने में डर लगता है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Bilaspur News | नाबालिग के साथ मारपीट | गांजा तस्करों ने नाबालिग को पीटा

Tags:
  • Bilaspur News
  • गांजा तस्कर
  • Ganja smugglers
  • नाबालिग के साथ मारपीट
  • Ganja Smugglers beat up Minor
  • गांजा तस्करों ने नाबालिग को पीटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज