आगरा में ताजमहल देखकर वहीं शादी कर लेंगे... कहकर युवती से किया बलात्कार, फिर कर दिया ऐसा कांड

Kanak Durga Jha | Sept 19, 2024, 11:12 IST
Share
get married in agra saying this, he raped girl in raipur
get married in agra saying this, he raped girl in raipur

गोवा के युवक ने रायपुर में एक युवती के साथ बालात्कार किया। युवक ने पहले अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद युवती को शादी के लिए प्रोपोज़ किया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। गोवा के युवक ने रायपुर में एक युवती के साथ बालात्कार किया। युवक ने पहले अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद युवती को शादी के लिए प्रोपोज़ किया। जब युवक ने देखा कि युवतो को उसकी बातों पर भरोसा हो गया है, तब युवक ने जबरन युवती से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया।

होटल में किया रेप

मिली जानकारी के मुताबिक युवक गोवा का रहने वाला है। युवक ने रायपुर में एक युवती से होटल में रेप किया है। होटल में काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। युवती को कहा कि, ताजमहल देखने के लिए आगरा चलो वहीं शादी कर लेंगे। लेकिन उसने आगरा पहुंचकर युवती से शादी करने के बजाए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह रायपुर के एक होटल में काम करती है। इसी होटल में दुष्कर्म का आरोपी की काम करता था। आरोपी प्रिंस डी सिल्वा गोवा से रायपुर काम करने के लिए आया था। एक ही होटल में काम करने की वजह से दोनों की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों फोन पर घंटों देर तक बातें करने लगे।

शादी के लिए प्रोपोज़ कर किया रेप

इसके बाद आरोपी ने युवती को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बुलाया। इस दौरान युवक ने अपने प्यार का इजहार कर जबरन रेप किया। दुष्कर्म के बाद जब युवती ने शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया, तो युवक ने कहा कि हम दोनों शादी कर लेंगे। आरोपी प्रिंस ने युवती को झांसे में लेने के लिए कहा कि तुम मेरे साथ आगरा चलो, हम ताजमहल देखकर वहीं शादी कर लेंगे। जिसके बाद दोनों आगरा पहुंच गए। वहां आरोपी ने होटल लिया। फिर युवती ने जब उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।

रेप के बाद कहा जान से मार दूंगा

जब दोनों आगरा के होटल पहुंचे तो युवक युवती से लड़ाई करने लगा। इसके साथ ही युवती को मारने लगा। जैसे तैसे करके युवती अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और घर वापस आ गई। युवती को डर में देखकर आरोपी की हिम्मत और ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद युवक युवती के घर जाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही शादी की बात से भी मुकर गया।

जब आरोपी फरार हो गया तो युवती ने गंज पुलिस थाने में जाकर रेप की शिकायत दर्ज करवाई। जब युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपी फिर एक बार पीड़िता से मिलने रायपुर आ गया। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सीधे सेंट्रल जेल भेज दिया।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • rape case
  • raipur rape case
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
  • युवती से किया बलात्कार
  • he raped girl in raipur
  • rape in raipur
  • rape in raipur hotel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज