परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए गोवा के CM प्रमोद सावंत, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- गोबर घोटाले में जेल जाएंगे सीएम भूपेश

The Sootr CG | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए गोवा के CM प्रमोद सावंत, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- गोबर घोटाले में जेल जाएंगे सीएम भूपेश
परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए गोवा के CM प्रमोद सावंत, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- गोबर घोटाले में जेल जाएंगे सीएम भूपेश

BJP की परिवर्तन यात्रा में गोवा के CM प्रमोद सावंत शामिल हुए, सीएम प्रमोद ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना और जनता से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की।

RAJNANDGAON. छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव जिले में पहुंची जहां डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनी में आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सीएम प्रमोद सावंत ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

परिवर्तन यात्रा में पहुंचे गोवा के CM प्रमोद सावंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर पता चला कि गोबर घोटाला भी होता है। चारा घोटाले के सिलसिले में लालू यादव सालों तक जेल में थे, अब समय आ गया है। मुझे लगता है कि वे (भूपेश बघेल) भी इस घोटाले के सिलसिले में निश्चित रूप से जेल जाएंगे। उन्होने आगे कहा कि यहां की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने तैयार है।

सीएम सावंत ने लोगों से की BJP की सरकार बनाने की अपील

अर्जुनी में जनसभा के बीजेपी की परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव शहर पहुंची जहां रोड शो किया गया। इस दौरान जगह-जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। अर्जुनी से परिवर्तन यात्रा राजनांदगांव कृषि उपज मंडी में पहुंची थी। जहां गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी निकाल रही परिवर्तन यात्रा

बता दे कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की सत्ता में बदलाव के लिए बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर जागृत करने के लिए रैली और सभाएं हो रही है। विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी की आराधना और विशाल आम सभा के साथ परिवर्तन यात्रा निकाली गई है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Goa Chief Minister Pramod Sawant
  • CM Pramod Sawant's visit to Chhattisgarh
  • BJP's Parivartan Yatra in Rajnandgaon
  • गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
  • CM प्रमोद सावंत का छत्तीसगढ़ दौरा
  • राजनांदगांव में BJP की परिवर्तन यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई