NIT के दो स्टूडेंट्स को Google ने ऑफर किया 58 लाख का पैकेज

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Google offered package of 58 lakhs rupees two NIT students the sootr
Google offered package of 58 lakhs rupees two NIT students the sootr

NIT Pre Placement : एनआईटी रायपुर में प्री प्लेसमेंट का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में संस्थान के 4 स्टूडेंट्स को बड़े पैकेज पर प्री प्लेसमेंट ऑफर हुआ है।

NIT Pre Placement : एनआईटी रायपुर में प्री प्लेसमेंट का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में संस्थान के 4 स्टूडेंट्स को बड़े पैकेज पर प्री प्लेसमेंट ऑफर हुआ है। कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के स्टूडेंट विराज चंद्रा और इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट दिव्यांश पांडेय को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में गूगल ने 58 लाख रुपए एनुअल सीटीसी का ऑफर दिया है। वहीं क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन ब्रांच से खुशी बंसल और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच से प्रज्ञा दवे को 46 लाख और 40 लाख का ऑफर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए....पीएम नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होगी आम सभा, करेंगे ये बड़े काम

इंटर्नशिप से मिली सीख, वर्चुअल कॉम्पिटिशन से स्किल में सुधार

दिव्यांश पांडेय ने बताया कि ऑफर से पहले गूगल में 4 महीने की इंटर्नशिप की, जिसका फायदा हुआ। प्रोग्रामिंग भाषा जावा के कारण सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि हुई। इसके लिए मैं लगातार अभ्यास और मेहनत कर कोडर बन गया। वर्चुअल कोडिंग कॉम्पिटिशन में लगातार हिस्सा लेते रहा, इससे स्किल में सुधार हुआ।

ये खबर भी पढ़िए....Holi Special Train: हाेली में चलेगी स्पेशल ट्रेन,टिकटों की बुकिंग शुरू

कोडिंग कॉम्पिटिशन ने बढ़ाया स्किल, मिला फायदा

खुशी ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर से प्लेसमेंट की तैयारी शुरू कर दी थी। सीनियर्स की सलाह पर डेटा स्ट्रक्चर्स, वेब एंड एप डेवलेपमेंट और एल्गोरिदम (डीएसए) पर फोकस किया। नियमित कोडिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया, जिससे स्किल बढ़ी। डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम (डीएसए) के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तैयारी की।

ये खबर भी पढ़िए....डिप्टी कलेक्टर होंगे गिरफ्तार... 324 करोड़ रुपए का घोटाला

कई कंपनियों ने किया रिजेक्ट उसी से सीख लेकर की तैयारी

विराज चंद्रा ने बताया कि मेरा फोकस कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और डेवलपमेंट पर था। म्यूजिक और कोडिंग क्लब का हिस्सा बनकर रुचियों को डेवलप कर खुद को अपग्रेड किया। कई कंपनियों के एचआर राउंड में असफलता मिलने 25 के बावजूद मैंने हार नहीं मानी। अंततः गूगल में नौकरी हासिल की।

ये खबर भी पढ़िए....पीएम नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होगी आम सभा, करेंगे ये बड़े काम

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • NIT
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • एनआईटी रायपुर
  • NIT Pre Placement
  • एनआईटी रायपुर प्लेसमेंट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर